बिना बिल के नगर में प्रतिमाह 25 लाख से अधिक की बीड़ी का व्यवसाय ।
- दुकानदारों को नहीं दिए जा रहे पक्के जीएसटी के बिल,
- सरकार को प्रतिमाह लगाया जा रहा लाखों का चूना ।
घातक रिपोर्टर - राकेश दुबे
बरेली।
नगर में होने वाले तंबाकू उत्पाद उत्पादित व्यवसाय को लेकर व्यवसायियों के द्वारा प्रतिमाह सरकार को टैक्स चोरी को लेकर लाखों का चूना लगाया जा रहा है। बता दे की तंबाकू से निर्मित होने वाले पान मसाला हो सिगरेट हो या बीड़ी सभी के व्यवसाय को लेकर सरकार के द्वारा जीएसटी टैक्स की अलग-अलग दर निर्धारित की गई है जिसमें सिगरेट पान मसाला खानी आदि पर 40% जीएसटी है वहीं बीड़ी पर 28% जीएसटी टैक्स लगाया गया है। लेकिन तंबाकू से निर्मित होने वाले उत्पादों को लेकर निर्माताओं के द्वारा टेक्स्ट चोरी के नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
वहीं क्षेत्र में बीड़ी का चलान
सबसे ज्यादा है ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यहां पर सबसे ज्यादा लोगों के द्वारा बीड़ी का सेवन अधिक किया जाता है। वहीं वर्तमान में नगर के बाजार में हीरो बीड़ी काफी पसंद की जा रही है।
बता दे की नगर के बाजार में प्रतिमा है 20 से 25 लाख की बीड़ी की बिक्री की जा रही है लेकिन बीड़ी निर्माता के द्वारा नगर के बाजार में बड़ी मात्रा में हीरो बीड़ी की सप्लाई की जा रही है। लेकिन नगर के व्यापारियों को पक्का बिल नहीं दिया जा रहा। कुछ दुकानदारों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया क्या करें मांगने पर हीरो बीड़ी वाले के द्वारा पक्का जीएसटी का बिल नहीं दिया जाता लेकिन मजबूरी है मांग अधिक होने के कारण बिना बिल के ही बीड़ी लेना हमारी मजबूरी है।
बता दे की हर दूसरे दिन बेगमगंज से बसों के माध्यम से बड़ी मात्रा में बस स्टैंड पर बीड़ी उतरती है लेकिन इस नगर में चलने वाले अवैध व्यापार पर आज तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई।हालांकि सरकार के द्वारा 1 फरवरी से तंबाकू युक्त उत्पादन पर नये कारों के आधार पर टैक्स लगाने की बात कही जा रही है इस दौरान इस व्यवसाय पर अब पहले से कहीं और अधिक टैक्स सरकार के द्वारा वसूल जाएगा लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्षेत्र में चलने वाले इस अवैध व्यापार पर पूर्व में ही इन बीड़ी निर्माता के द्वारा टेक्स चोरी कर सरकार को लाखों का चूना लगाया जा रहा था। ऐसी स्थिति में अब कहीं और बढ़कर सरकार को चूना लगाया जाएगा।नगर में तंबाकू उत्पादों की बिक्री में कर चोरी एक गंभीर समस्या है, जिससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है साथ ही स्वास्थ्य नीति भी कमजोर हो रही है। वहीं दूसरी ओर जहां सरकार के द्वारा तंबाकू से निर्मित होने वाले उत्पाद पर पैकिंग रैपर पर 85% तक कैंसर की चेतावनी को लेकर विज्ञापन के निर्देश जारी किए हैं । लेकिन आज भी हीरो बीड़ी के रैपर पर 60% पर विज्ञापन एवं 40% पर चेतावनी छापी जा रही है।
जानकारी के अनुसार हीरो बीड़ी निर्माता के द्वारा फर्जी बिलिंग के आधार पर विक्रेताओं को कम मात्रा मे खरीदी दिखाकर बहुत ही कम मात्रा में टैक्स अदा किया जा रहा है। जबकि नियम अनुसार प्रत्येक बीड़ी के कार्टून पर दुकानदार को पक्का बिल देना चाहिए लेकिन ऐसा कहीं से कहीं तक नहीं किया जा रहा जिसके कारण सरकार को प्रतिमाह लाखों रुपए के राजस्व की हानि हो रही है।



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद