शिक्षा के साथ-साथ छात्रों में सेवा भाव भी हो जागृत, मरिया विद्या सदन धनाश्री के छात्रों ने किया अस्पताल का भ्रमण ।
राकेश दुबे- घातक रिपोर्टर,
बरेली।
नगर के मरिया विद्या सदन धनाश्री के सामाजिक क्लब के छात्रों के द्वारा नगर सिविल अस्पताल का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उमंग स्वास्थ्य केंद्र के परामर्शदाता डॉ. नीलेश धाकड़ के नेतृत्व में बच्चों ने संपूर्ण अस्पताल का निरीक्षण किया और जहाँ उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान छात्रों ने उपस्थित डॉक्टरों से विभिन्न प्रश्न पूछे और बीमारियों की रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बच्चों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर सेवा और सहयोग की भावना का परिचय भी दिया।
भ्रमण के दौरान विद्यालय की प्राचार्या सि. सीबी, शिक्षिका सि. कंचन, श्रीमती आरती ठाकुर तथा शिक्षक पुष्पेंद्र पटेल भी उपस्थित रहे। प्राचार्या सि. सीबी ने कहा कि वर्तमान में बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ सेवा भाव भी होना चाहिए जिससे बच्चों की सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना विकसित होती है। अस्पताल में जाकर मरीजों की सेवा करना बच्चों को मानवीय मूल्यों से जोड़ता है और उन्हें समाज के प्रति संवेदनशील बनाता है।
विद्यालय परिवार ने इस शैक्षिक भ्रमण को छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद