महाशिवरात्रि पर मुक्तेश्वर महाराज मंदिर में शुद्ध रुद्राक्ष वितरण एवं भव्य संगीतमय का होगा भव्य आयोजन|
घातक रिपोर्टर- मडीदीप, पिपलिया गज्जू।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर मुक्तेश्वर महाराज मंदिर, पिपलिया गज्जू, मंडीदीप में एक दिव्य एवं भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जलाभिषेक, शुद्ध एवं सिद्ध रुद्राक्ष वितरण, विशाल शिव भजन संध्या तथा भव्य महाआरती का विशेष कार्यक्रम रखा गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 4:00 बजे भगवान भोलेनाथ के विशेष जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक से होगी। दोपहर 12:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध एवं सिद्ध रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा।संध्या 6:00 बजे से विशाल शिव भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय कलाकार कृष्णा पंडित एवं पं. सचिन मिश्रा अपने सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।
रात्रि 8:00 बजे विशेष भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जो हरिद्वार से पधारे विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न कराई जाएगी। इस महाआरती में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। आयोजकों ने समस्त ग्रामीण एवं शहरी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
📍 आयोजन स्थल
मुक्तेश्वर महाराज मंदिर, पिपलिया गज्जू, मंडीदीप



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद