छिंद धाम प्रांगण में दुर्गा मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ
घातक रिपोर्टर- राकेश दुबे
बरेली l
क्षेत्र का प्रसिद्ध छिंद धाम मंदिर जहां के प्रांगण में राजस्थान के कारीगरों के द्वारा लाल पत्थर से भव्य देवी मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है l
मंदिर समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी के अथक प्रयासों से उक्त धार्मिक कार्य प्रारंभ करवाया गया है l मंदिर अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर में राम दरबार सहित हनुमान जी महाराज विराजमान है एक कमी लंबे समय से बनी हुई थी कि यहां पर मां दुर्गा की स्थापना हो जिसके लिए देवी मंदिर का निर्माण कार्य अति आवश्यक था इसी उद्देश्य के चलते राजस्थान के कारीगरों के माध्यम से लाल पत्थर से मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया गया है l छिंद धाम में देवी मंदिर की कमी लंबे समय से खल रही थी मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने में भी काफी समय लग गया है आगे भी हनुमान जी महाराज की कृपा से ही मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण करवाया जाएगा l



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद