रायसेन/बरेली, रेत से लोड पांच डंपर के साथ दो जेसीबी मशीन की जप्त, रात 11 बजे तहसीलदार फोर्स लेकर अलीगंज रेत खदान पहुंचे। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, December 15, 2020

रायसेन/बरेली, रेत से लोड पांच डंपर के साथ दो जेसीबी मशीन की जप्त, रात 11 बजे तहसीलदार फोर्स लेकर अलीगंज रेत खदान पहुंचे।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

रेत से लोड पांच डंपर के साथ दो जेसीबी मशीन की जप्त, रात 11 बजे तहसीलदार फोर्स लेकर अलीगंज रेत खदान पहुंचे।

रायसेन/बरेली, रेत से लोड पांच डंपर के साथ दो जेसीबी मशीन की जप्त, रात 11 बजे तहसीलदार फोर्स लेकर अलीगंज रेत खदान पहुंचे।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। वर्षाकाल ऋतु समाप्त होते ही रायसेन जिले के पूर्व रेत खदानों के ठेकेदार रेत माफिया के गुरगों ने अलीगंज नर्मदा तट सहित केतोघान रेत खदान में अवैध रूप से रेत का खनन करना प्रारंभ कर दिया है। सुबह से लेकर मध्य रात्रि तक इन रेत खदानों में जेसीबी मशीन से सैंकडों डंफरों को रेत से भरा जा रहा है। रेत से भरे यह वाहन भोपाल, होशंगाबाद, औबेदुल्लागंज, मंडीदीप, रायसेन सहित अन्य शहरों तक जा रहे हैं। इस बात की जानकारी नगर प्रशासन से जुडे वरिष्ठ अधिकारियों को होने के बाद भी रेत माफिया और रेत के दलालों पर कार्यवाही नही की जा रही है। सोमवार रात 11 बजे तहसीलदार संतोष विटोलिया को सूचना मिली की अलीगंज रेत खदान पर दो जेसीबी मौजूद हैं जो डंफरों में रेत भर रही हैं तुरंत तहसीलदार ने पुलिस का सहयोग लिया और रजस्व दल के साथ मौके पर पहुंच गए जहां पांच डंफर और दो जेसीबी मशीन मौजूद थीं। तहसीलदार विटोलिया के साथ मौके पर मौजूद पटवारियों ने पंचनामा तैयार किया और मशीनों सहित डंफरों को बरेली थाने लेकर आये जहां रात में ही कार्यवाही की गई और मामला खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया। अलीगंज, केतोघान रेत खदान पर कई महिनों से रेत का अवैध उत्खन्न किया जा रहा है। रेत माफिया को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होने की वजह से तहसील सहित जिला स्तर के अधिकारी कार्यवाही नही कर पा रहे हैं। लेकिन कहते हैं कि एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है वही हुआ। तहसीलदार संतोष विटोलिया को रेत संबंधित मामलों को दूर रखा गया तभी तो सोमवार की रात रेत खदान पर पहुंच कर पहली बार इतनी बडी कार्यवाही रेत माफियाओं के विरूद्ध नगर प्रशासन के किसी वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा की गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...