Post Top Ad
Monday, December 21, 2020
रायसेन/बरेली, फुलवारी क्यारी निर्माण के लिए दान किए 21000 रुपए।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कहते हैं कुछ कर गुजरने की नियत अगर इंसान के अंदर हो तो वह समाज हित में कुछ भी कर सकता है। ऐसा ही एक उदाहरण हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद धाकड़ और वर्तमान में भाजपा से नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार पूरन सिंह धाकड़ ने पेश किया, जिसकी सराहना नगर में की जा रही है। हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद धाकड़ अपने बड़े भाई पूरन धाकड़ के साथ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे जहां वर्तमान में स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा है वहां उन्होंने मुख्य द्वार के सामने फुलवारी और क्यारी निर्माण के लिए प्राचार्य के के बानी और समस्त स्टाफ के समक्ष 21000 रुपए की राशि दान की।
वर्तमान में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद धाकड़ के अथक प्रयासों और समिति सदस्यों के साथ सामान्यजस के चलते हिंदू उत्सव समिति मैदान में भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है, इसकी नींव उस दिन रखी गई जिस दिन अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया गया था। समिति अध्यक्ष का कहना है कि इस निर्माण कार्य में जितनी भी राशि लगेगी वह खुद लगाने को तैयार हैं, क्योंकि यह नगर हित में निर्माण कार्य चल रहा है। वही उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले उनके बड़े भाई पूरन सिंह धाकड़ जो वर्तमान में भाजपा से नाप अध्यक्ष के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं और नगर के गणमान्य नागरिक भी उनके साथ हैं। अगर उन्हें नगर परिषद अध्यक्ष के लिए भाजपा से टिकट मिलती है तो वे नगर में विकास के नए आयाम रच देंगे। क्योंकि पूरन धाकड़ वर्तमान में महाकाल ग्रुप के अध्यक्ष के अलावा कई सामाजिक धार्मिक संस्थाओं में अध्यक्ष का पद संभाले हुए हैं।
Tags
# ताजा खबर
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद