Post Top Ad
Wednesday, December 23, 2020
रायसेन/देवरी, संगीतमय नर्मदा पुराण कथा का हुआ शुभारंभ।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। देवरी क्षेत्र से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत नया खेड़ा नर्मदा तट उत्तर दिशा में बड़कुर परिवार के गृह निवास पर नर्मदा पुराण कथा का शुभारंभ किया जा रहा है जिसमें कथा व्यास परम पूजनीय पंडित विष्णु दत्त शास्त्री के मुखारविंद से कथा श्रवण कराई जाएगी। कथा का आयोजन 23/12/2020 से 29/12/2020 तक किया जा रहा है। बुधवार को कलश यात्रा के साथ कथा प्रारंभ की गई जिसमें समस्त ग्राम वासियों सम्मिलित हुए। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंची जहां पर संगीत में नर्मदा पुराण कथा का शुभारंभ किया गया। कथा के माध्यम से पंडित विष्णु दत्त शास्त्री के मुखारविंद से मां नर्मदा की विभिन्न प्रसंगों की कथा श्रवण कराई जाएगी एवं पंडित कैलाश शास्त्री के द्वारा सुबह 5.00 बजे से नर्मदा पुराण का मूल पाठ किया जाएगा। बड़कुर परिवार ने समस्त क्षेत्रवासियों से निवेदन किया कि सभी लोग कथा में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण करें एवं अपने जीवन में धन लाभ अर्जित करें।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद