रायसेन/सिलवानी, भक्तों को आनंद देती हैं भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं - पंडित राकेश महाराज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 23, 2020

रायसेन/सिलवानी, भक्तों को आनंद देती हैं भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं - पंडित राकेश महाराज।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

भक्तों को आनंद देती हैं भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं - पंडित राकेश महाराज।

भक्तों को आनंद देती हैं भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं - पंडित राकेश महाराज।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। तहसील के ग्राम भोड़िया में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छठवें दिवस पर पंडित राकेश महाराज जो कि मथुरा से पधारे हुए हैं उन्होंने कहा कि भक्त परंपरा में जितने भी भक्त हैं उनके मन में भगवान श्री कृष्ण के प्रति अगाध प्रेम है और वह भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का सुमिरन करते रहते हैं। उन की बाल लीलाएं भक्तों को आनंद देने वाली हैं, संसारी जनों को प्रेरणा देने वाली हैं इसलिए भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी चित्रण श्रीमद् भागवत की कथा में हमें प्राप्त होता है। सनातन परंपरा में भगवान के अवतारों की महिमा समस्त पुराणों में हमें देखने प्राप्त होती है लेकिन श्रीमद् भागवत कथा का विशेष महत्व है। यह हमें भक्ति, ज्ञान और वैराग्य सभी से परिचित कराने का एक अद्वितीय साधन है।

भक्तों को आनंद देती हैं भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं - पंडित राकेश महाराज।

पंडित राकेश महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बाल लीलाओं से ब्रज मंडल के समस्त नर-नारियों के मन को मोह लिया था। उनकी बाल लीला इतनी आकर्षक हैं कि व्यक्ति के लिए आनंद प्रदान करने में उनका कोई दूसरा विकल्प नहीं। जिनके मन में अगाध प्रेम है उनके लिए भगवान कृष्ण अपने ही जान पड़ते हैं। वह नर-नारी चाहते हैं कि श्रीकृष्ण का अधिक से अधिक समय पर उनको सानिध्य प्राप्त हो, वह चाहते हैं कि श्रीकृष्ण उनके घर में आएं और उनके यहां पर माखन, मिश्री का भोग लगाएं। यह परमात्मा के प्रति परम समर्पण का एक अनुपम उदाहरण श्रीमद् भागवत की कथा में प्राप्त होता है।

भक्तों को आनंद देती हैं भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं - पंडित राकेश महाराज।

इसी वृत्ति को सद गृहस्थ को अपने जीवन में स्थान प्रदान करना चाहिए जिससे कि उसकी भक्ति दृढ़ हो एवं परमात्मा की कृपा प्राप्त होती रहे। आगे पंडित राकेश महाराज ने भक्ति की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि ज्ञान से नियम से भी बढ़कर भक्ति है इसलिए व्यक्ति को भक्ति रूपी गंगा में स्नान करने के लिए निरंतर तत्पर रहना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...