Post Top Ad
Tuesday, December 15, 2020
Home
ताजा खबर
राजनीति
रायसेन
रायसेन/देवरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक रामपाल से देवरी की समस्या को लेकर की मुलाकात।
रायसेन/देवरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक रामपाल से देवरी की समस्या को लेकर की मुलाकात।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। देवरी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक रामपाल से भोपाल में मुलाकात की एवं देवरी क्षेत्र की समस्याओं को रामपाल को अवगत कराया। वही विधायक रामपाल सिंह ने भाजपा कार्यकर्ता एवं मंडल अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि देवरी की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा एवं देवरी की सारी समस्याएं जल्द से जल्द सुलझा ली जाऐगी। पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक रामपाल ने एक्शन लेते हुए जिला कलेक्टर एवं एसडीएम को दूरसंचार के माध्यम से आदेश दिया कि देवरी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जल्द से जल्द बैठक की जाये एवं देवरी की सारी समस्याओं को हल करी जाये जिससे कि देवरी की समस्याएं खत्म हो सके। वही सभी कार्यकर्ताओं ने देवरी मै अतिक्रमण, अवैध रेत उत्खनन, जुआ, शराब इन सब पर रोक लगाने की बात वर्तमान विधायक रामपाल से की। पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक रामपाल ने सभी को भरोसा दिलाया कि समस्याएं जल्द से जल्द ही सुलझा ली जाऐगी। वहीं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवरी को नगर पंचायत बनाने की बात रामपाल से कही। सभी कार्यकर्ता भोपाल किसान सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए आए थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे के साथ सांसद प्रतिनिधि रविंद्र रघुवंशी, शिवनारायण दुबे, जनपद सदस्य ममता सूर्य, प्रताप राजपूत, सांसद प्रतिनिधि यशपाल राजपूत, कोच अध्यक्ष शारदा सेन, देवेंद्र रघुवंशी, ओम प्रकाश धाकड़, पंकज चौरसिया, अभिषेक सोनी, राजेश गुप्ता, कैलाश मेहरा, अनुज तिवारी, किशन बाकोरिया, रेवाराम लोधी, धनीराम लोधी, साई भाईया, भास्कार लोधी, सतीष लोधी एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
# ताजा खबर
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद