Post Top Ad
Tuesday, December 15, 2020
रायसेन/बरेली, नपा अध्यक्ष पद की दौड में पूरन का नाम जोरों पर।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगरीय निकाय के आरक्षण के साथ ही भाजपा-कांग्रेस में दावेदारों की फेहरिस्त लम्बी होती जा रही है। भाजपा से जो एक नाम नगर के लोगो की जुबान पर दौड रहा है वो है पूरन सिंह धाकड़ का। पिछड़ा वर्ग से आने के कारण पुरन सिंह धाकड सशक्त दावेदार है साथ ही बरेली की सामाजिक संस्था महाकाल ग्रुप के 20 साल से अध्यक्ष है जिनके नेतृत्व में महाकाल ग्रुप ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किये है। साथ ही ग्राम कामतौन में अपने सरपंच भाई हीरा धाकड के साथ मिलकर सेकडो कन्याओं का विवाह समपन्न कराया है। युवा पूरन सिंह धाकड का परिवार भाजपा के लिए जीने-मरने वाला परिवार है। इनके मामा हरि सिंह खोजर बरेली भाजपा के मंडल अध्यक्ष रह चुके है, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष और संस्थापक सदस्य है। बडे भाई कामतौन ग्राम पंचायत के सरपंच है, दुर्गा प्रसाद धाकड वर्तमान में बरेली हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष है जो इनके छोटे भाई हैं। राजनीतिक, सामाजिक पृष्ठ भूमि के पूरन सिंह धाकड के लिए नगर की जनता में एक राय बनती नजर आ रही है ऐसे में यदि पूरन सिंह को टिकिट मिली तो जीत पक्की मानी जा सकती है।
Tags
# ताजा खबर
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद