Post Top Ad
Wednesday, December 23, 2020
Home
ताजा खबर
रायसेन
रायसेन/देवरी, शाम के समय किया गया चौपाल कार्यक्रम का आयोजन, सुनी लोगों की समस्याएं एवं किया गया निराकरण।
रायसेन/देवरी, शाम के समय किया गया चौपाल कार्यक्रम का आयोजन, सुनी लोगों की समस्याएं एवं किया गया निराकरण।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने ग्राम स्तर पर जाकर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन करें एवं लोगों की समस्या से उनका निराकरण करें इसी संदर्भ में कल ग्राम पंचायत रामपुरा एवं नया खेड़ा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें दोनों ग्राम पंचायतों में हल्का पटवारी विनोद विश्वकर्मा एवं पंचायत अधिकारी सचिव मौजूद रहे सभी ने लोगों की समस्या सुनी एंव उस पर विचार किया एवं उनको जल्द से जल्द निराकरण करने का भरोसा ग्राम वासियों को दिलाया। वही ग्राम पंचायत रामपुरा में ग्राम पंचायत सचिव खालिद खान, सह सचिव संतोष साहू एवं सरपंच प्रतिनिधि वीरेन्द्र मेंहरा उपस्थित रहे, ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी एवं उनका जल्द ही निराकरण करने का भरोसा ग्राम वासियों को दिलाया। वही ग्राम पंचायत नया खेड़ा में सचिव गोविन्द सिंह लोधी, सचिव अशोक रघुवंशी एवं सरपंच मुन्ना सिंह लोधी उपस्थित रहे जिन्होंने ग्राम पंचायत नया खेड़ा की समस्याएं सुनी एवं उनका निराकरण करने का भरोसा ग्राम पंचायत नयाखेंडा के लोगों को दिलाया। प्रदेश के मुख्यमंत्री की इस पहल से ग्रामीण खुश हैं एवं ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी हम लोगों के बीच आकर हम लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं जिससे हम लोग को परेशान होने से बच रहे हैं इसी प्रकार अधिकारी काम करते रहेंगे तो गांव की समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा एवं उन पर शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा।
Tags
# ताजा खबर
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद