रायसेन/बरेली, किसानों को सम्मान निधि देकर अब पैसे वापस मांगे जा रहे हैं - विधायक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 27, 2020

रायसेन/बरेली, किसानों को सम्मान निधि देकर अब पैसे वापस मांगे जा रहे हैं - विधायक।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

किसानों को सम्मान निधि देकर अब पैसे वापस मांगे जा रहे हैं - विधायक।

रायसेन/बरेली, किसानों को सम्मान निधि देकर अब पैसे वापस मांगे जा रहे हैं - विधायक।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत किसान भाइयों के लिए प्रतिवर्ष 6000 दिए गए हैं, मध्य प्रदेश सरकार ने इसमें 4000 का इजाफा किया है मगर इस योजना को लेकर किसानों में अब नाराजगी देखी जा रही है। उदयपुर क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल मीडिया से मुखातिब हुए, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत जो किसान भाइयों को पैसा मिला है, कुछ किसान भाइयों ने हमें शिकायत में बताया है कि शासन के द्वारा उनसे पैसा वापस मांगा जा रहा है। विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि अगर ऐसा किया जा रहा है तो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और किसानों के साथ बहुत बड़ा पक्षपात किया जा रहा जो निंदनीय है। उन्होंने बताया कि जब किसानों को सम्मान निधि दी जा रही थी उसी वक्त उन्हें बताया जाना चाहिए था की राशि वापस करना है। इस बात से सिद्ध होता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान विरोधी है, इस तरह के निर्णय से उसका चाल चरित्र चेहरा उजागर हो रहा है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर किसान भाइयों के साथ शासन-प्रशासन से मजबूती से लड़ाई लड़ेगी और मेरी मांग है कि प्रदेश सरकार से केंद्र सरकार से की किसान भाइयों को जो राशि दी जा चुकी उसे वापस ना लिया जाए। विधायक ने बताया कि केंद्र सरकार परिवार के 4 सदस्यों में से एक सदस्य को सम्मान निधि देती है तो उसकी दोगली नीति कहीं जाएगी। कुछ प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शासन का आदेश है कि अगर एक परिवार में 4 सदस्य हैं पति-पत्नी हैं तो एक सदस्य को ही पात्रता होगी ऐसा प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है। इस बचकाने निर्णय से किसानों मैं हाय तौबा मची हुई है, अब देखना यह है कि सरकार आगे क्या फैसला लेती है। लेकिन इस तरह के निर्णय आने से किसानों में नाराजगी देखी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...