Post Top Ad
Tuesday, December 8, 2020
Home
ताजा खबर
राजनीति
रायसेन
रायसेन/देवरी, किसान यूनियन के तत्वधान में संपूर्ण नगर देवरी रहा बंद; केवल मेडिकल, दूध ओर सब्जी के ठेले खुले रहे।
रायसेन/देवरी, किसान यूनियन के तत्वधान में संपूर्ण नगर देवरी रहा बंद; केवल मेडिकल, दूध ओर सब्जी के ठेले खुले रहे।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। नगर देवरी भारतीय किसान यूनियन के तत्वधान में समस्त व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी एवं दिल्ली में चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया। 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया था जिसमें नगर देवरी के समस्त व्यापारियों ने किसानों के समर्थन में अपनी दुकाने बंद रखी। तीन अध्यादेश के खिलाफ किसान संगठन लगभग 15 दिनों से सड़कों पर है। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा एवं किसान विरोधी नीति के खिलाफ सड़कों पर उतर आए वहीं किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार ने 3 अध्यादेश बिल पास किये है वह किसानों के फायदे के लिए नही है किसानों को बर्बाद करने के लिए लागू किए गए, जब तक केंद्र सरकार यह बिल वापस नहीं लेती किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करता रहेगा एवं अपने हक की लड़ाई लड़ता रहेगा। किसान ही एक ऐसा है जो हर तरफ से मार खा रहा है। किसान को उसकी फसल का सही दाम भी नही दिया जा रहा है ऐसे में किसान करे तो क्या करें। पहली बार ऐसा है कि सभी किसान संगठन एक साथ अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतर आया है इसी के समर्थन में देवरी किसान यूनियन ने व्यापारियों से निवेदन किया 8 दिसंबर को सभी व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें बंद रखें जिसमें नगर देवरी के समस्त व्यापारी ने किसानों का समर्थन किया ओर बंद कराने में किसान यूनियन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं किसानों के समर्थन में उदयपुरा, गांधी चबूतरा पर भी अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे है। अब देखना यह होगा कि केंद्र सरकार किसानों को इस आंदोलन को देखते हुए क्या फैसला करती है किसानों के हक में फैसला लेती है यहा नही।
Tags
# ताजा खबर
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद