Post Top Ad
Tuesday, December 15, 2020
रायपुर : मुख्यमंत्री ने केशवपुर गोठान में रामतिल उत्पादन को सराहा।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsellरायपुर : मुख्यमंत्री ने केशवपुर गोठान में रामतिल उत्पादन को सराहा।
रायपुर : मुख्यमंत्री ने केशवपुर गोठान में रामतिल उत्पादन को सराहा।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान 14 दिसम्बर को अम्बिकापुर जनपद के आदर्श गोठान केशवपुर के अवलोकन के दौरान यहां जनपद पंचायत एवं कृषि विभाग के मार्गदर्शन में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रामतिल उत्पादन की सराहना करते हुए कहा कि कम लागत और कम देखभाल वाले फसल रामतिल की खेती की आमदनी प्राप्त करने का अच्छा जरिया है। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही सब्जी की खेती, मशरूम उत्पादन, बटेरपालन, मुर्गीपालन, मधुमक्खीपालन, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण सहित अन्य गतिविधियों का अवलोकन किया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्व सहायता समहू की महिलाओं से सीधा संवाद किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने गोठान में निर्मित कुक्कुट आश्रय का भी उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं से सीधा संवाद करते हुए पूछा की अब तक कितने लोग गोबर बेचे हैं, गोबर से कितना वर्मी कम्पोस्ट बना है तथा कितना अब तक बेच चुके हैं। देवी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गोठान में वर्मी कम्पोस्ट भी तैयार किया जा रहा है। अब तक 160 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया गया है। गोधन न्याय योजना के तहत अब तक 160 क्विंटल गोबर खरीदी की गई है। उन्होंने बताया कि गोठान में करीब आधा एकड में गेंदा फूल लगाया गया था जिससे करीब 12 हजार रुपये तथा सब्जी की खेती से करीब 18 हजार रूपए की आमदनी प्राप्त हुई है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी संवाद करते हुए ग्राम्य विकास के लिए सतत सहयोग और मार्गदर्शन देने की बात कही। उन्होंने आमजन के छोटे-छोटे समस्याओं का समाधान ग्राम पंचायत स्तर पर ही करें।
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक चिन्तामणी महराज, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति केउपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सरगुजा विकास प्राधिकारण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह, महापौर डॉ. अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह एवं उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, कमिश्नर जी किण्डो, पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी, कलेक्टर संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Tags
# छत्तीसगढ़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद