Post Top Ad
Tuesday, December 15, 2020
Home
छत्तीसगढ़
ताजा खबर
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरजपुर के सर्किट हाउस में अधिकारियों-कर्मचारियों से की मुलाकात।
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरजपुर के सर्किट हाउस में अधिकारियों-कर्मचारियों से की मुलाकात।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
रायपुर। बांसुरी पर अरपा पैरी के धार गीत की मधुर धुन सुन मंत्रमुग्ध हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे सूरजपुर सर्किट हाउस में अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से उनका परिचय प्राप्त किया तथा सूरजपुर जिले के विकास के लिए उचित प्रबंधन हेतु अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने बड़ी सरलता और सहजता के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बात की। मुख्यमंत्री बघेल ने अधिकारियों कर्मचारियों के बीच बैठकर पारिवारिक हाल-चाल जाना। अपने बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री को पाकर अधिकारी-कर्मचारी बेहद खुश हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी को निरंतर अच्छा कार्य करने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जिले में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुलाकात के दौरान अरपा पैरी के धार गीत की बांसुरी पर धुन सुन मुख्यमंत्री मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को बांसुरी भेंट की।
इस अवसर पर पंचायत मंत्री टी. एस. सिंहदेव, उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार कुमार डहरिया, संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े, सरगुजा संभाग आयुक्त जेनेविवा किन्डो, सरगुजा आईजी रतन लाल डांगी, कलेक्टर रणवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Tags
# छत्तीसगढ़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद