रायसेन/बरेली, सरस काव्य गोष्ठी आज, प्रतिभाओं का होगा सम्मान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, January 1, 2021

रायसेन/बरेली, सरस काव्य गोष्ठी आज, प्रतिभाओं का होगा सम्मान।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

सरस काव्य गोष्ठी आज, प्रतिभाओं का होगा सम्मान।

रायसेन/बरेली, सरस काव्य गोष्ठी आज, प्रतिभाओं का होगा सम्मान।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नव वर्ष के उपलक्ष में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री निराला साहित्य जन कल्याण समिति के तत्वावधान में आज 1 जनवरी शुक्रवार शाम 7.30 बजे से नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के हाल में एक सरस काव्य गोष्टी का आयोजन किया गया है। साथ ही इस काव्य गोष्टी के मंच से नगर और क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान कार्यक्रम भी रखा गया है। समिति के सचिव कार्यक्रम के संयोजक प्रभु दयाल खरे (गज्जे भैया) ने बताया कि इस कार्यक्रम में बाहर से आमंत्रित कवि सुनील तन्हा गाडरवारा हास्य बुंदेली एवं अस्मिता आरजू बालाघाट के साथ स्थानीय कवि देवी जैन, संतोष रावत चारगांव, प्रेम नारायण साहू बरेली और गौरव संजुलकर भोपाल काव्य पाठ करेंगे। साथ ही काव्य गोष्टी के मंच से समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राहुल रघुवंशी पेट्रोल पंप बरेली, शैक्षणिक गतिविधियों में अग्रणी रहने वाले केके वानी प्राचार्य शासकीय बालक उत्तर माध्यमिक विद्यालय बरेली एवं नगर की प्रतिभावान, होनहार बेटी दुर्गा वाहिनी विदिशा विभाग की सह संयोजिका कुमारी सुरभि वर्मा का सम्मान किया जाएगा। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए साहित्य प्रेमी श्रोताओं से उपस्थित होने की अपील की है, कार्यक्रम ठीक शाम 7.00 बजे से प्रारंभ हो जाएगा इसलिए श्रोतागण समय का विशेष ध्यान रखें।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...