रायसेन/बरेली, 1498 किसानों के चने का पैसा नहीं मिलने का प्रश्न विधायक ने विधानसभा में उठाया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 16, 2021

रायसेन/बरेली, 1498 किसानों के चने का पैसा नहीं मिलने का प्रश्न विधायक ने विधानसभा में उठाया।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

1498 किसानों के चने का पैसा नहीं मिलने का प्रश्न विधायक ने विधानसभा में उठाया।

रायसेन/बरेली, 1498 किसानों के चने का पैसा नहीं मिलने का प्रश्न विधायक ने विधानसभा में उठाया।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। उदयपुरा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने सोमवार को विधानसभा मैं सभापति के समक्ष 1498 किसानों के चने का पैसा नहीं मिलने का मामला पूरी मजबूती से उन्होंने विधानसभा में उठाया। विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने विधानसभा के माध्यम से पूछा कि 2018 में भाजपा की सरकार थी और चना समर्थन मूल्य खरीदी पर 1498 किसानों का 2 करोड 2 लाख भुगतान होना था जो अभी तक नहीं हुआ है, माननीय सभापति महोदय मुझे बताएं कि क्या कारण है कि हमारे किसान भाइयों का भुगतान आज तक लंबित है। मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को कृषि मंत्री से इस पोर्टल के माध्यम से मांग करता हूं कि उनके सालों का शीघ्र पैसा दिया जाए। विधानसभा में विधायक पटेल ने यह भी पूछा कि अभी विगत दिनों बाड़ी तहसील में अधिक बारिश होने से गेहूं की फसल में नुकसान पाया गया है मैंने फसलें देखी है किसानों को बहुत नुकसान हुआ है माननीय सभापति महोदय कृषकों की जमीनों का सर्वे कराकर उन्हें राहत राशि को बीमा क्लेम की अनुशंसा की जाए क्योंकि किसान डीजल, पेट्रोल एवं अन्य वस्तुओं की महंगाई से बहुत परेशान है, आम जनता का जीवन दूभर हो गया है। प्रदेश सरकार जनता को राहत प्रदान करें मैं विधानसभा से मांग करता हूं। हाल ही में उदयपुर क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के द्वारा इस सत्र में जनता के मूल मुद्दों को विधानसभा में उठाया है, चाहे आवास का मुद्दा हो, चाहे रोड का मुद्दा हो, चाहे गौशाला का मुद्दा हो, चाहे नल जल योजना का मुद्दा हो, चाहे किसान के कर्ज माफी का हो एसे मुद्दे उन्होंने इस सत्र में विधानसभा के माध्यम से उठाए हैं। विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के द्वारा इस विधानसभा सत्र में कई प्रश्न जन हितेषी मुद्दे उन्होंने विधानसभा में उठाए, कई प्रश्नों के माध्यम से उन्होंने याचिका लगाएं जो विधानसभा में स्वीकार की गई है। वास्तव में विधायक ने क्षेत्र का जन नेता होने का कार्य किया है और उस पर वह खरे उतरे हैं। क्षेत्र की जनता भी चाहती है कि विधायक भी ऐसा हो कि जो जनमानस की समस्याओं को विधानसभा में उठाए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...