Post Top Ad
Tuesday, March 16, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, श्री राम हनुमान मिलन की कथा के साथ वाली सुग्रीव की मार्मिक कथा दिखाई गई।
रायसेन/बरेली, श्री राम हनुमान मिलन की कथा के साथ वाली सुग्रीव की मार्मिक कथा दिखाई गई।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। लगभग तीन-चार दिन से चल रही रामलीला श्री हनुमान मंदिर दाल मिल पर वार्ड वासियों के सहयोग से प्रयागराज से पधारे रामलीला के ब्राह्मण पात्रों के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की रामलीला दिखाई जा रही है। रामलीला के भगवान श्री राम और हनुमान जी मिलन की कथा दिखाई गई, भगवान श्री राम एवं हनुमान जी का मिलन हुआ। श्री हनुमान जी महाराज के माध्यम से भगवान श्री राम और लक्ष्मण जी किष्किंधा के राजा सुग्रीव से मिले और मित्रता कराई, किष्किंधा के राजा सुग्रीव ने अपनी पीड़ा भगवान श्रीराम को बताएं कि मेरे साथ मेरे बड़े भाई बाली ने विश्वासघात किया और मुझे भगा दिया, भगवान श्रीराम ने मित्रता निभाते हुए बाली का वध किया और सुग्रीव का राज्याभिषेक किया। प्रयागराज से पधारे महंत महेंद्र पांडे ने बताया कि हम लोगों का प्रयास रहता है कि जो लोग आज धर्म से दूर होते जा रहे हैं हमारा उद्देश्य लोगों को भगवान के प्रति आशा विश्वास कैसे बढ़े इस पर हम रामलीला के माध्यम से लोगों को जोड़ते हैं। यह कारी हम लगभग कई प्रदेशों में कर चुके हैं और हकारी आम जनता के जन सहयोग से होता है और बरेली नगर के लोग बड़ी धार्मिक भावनाएं वाले हैं जो हम लोगों को प्यार और प्रेम स्नेह दे रहे हैं। आज कथा में लंका दहन के साथ अन्य कथा दिखाई जाएगी।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद