Post Top Ad
Tuesday, March 23, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
जानें कहाँ, महिला पुलिस अधिकारी हुई छेड़छाड़ का शिकार, आरोपी गिरफ्तार।
जानें कहाँ, महिला पुलिस अधिकारी हुई छेड़छाड़ का शिकार, आरोपी गिरफ्तार।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
हरियाणा के फरीदाबाद शहर में एक महिला आईएएस अधिकारी के साथ छेड़छाड़ किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है, महिला अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसी ने कथित तौर पर महिला के साथ छेड़छाड़ की है। मामला रविवार की शाम का है जब हरियाणा कैडर की महिला अधिकारी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ तैनात की गई थी। उपमुख्यमंत्री को चाय पर जननायक जनता पार्टी के एक नेता के घर आमंत्रित किया गया था, आरोप है कि जैसे ही महिला अधिकारी आरोपी के सामने से गुजरी तो उसने उनको गलत तरीके से छूने की कोशिश की। महिला आईएएस अधिकारी ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, इस बीच आरोपी ने भागने की कोशिश भी की लेकिन उसे काबू कर लिया गया, आरोपी की पहचान साहिल अढाना के रूप में हुई है, वह फरीदाबाद के तिगांव का रहने वाला है। गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नरियाला गांव के निवासियों द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेने के लिए फरीदाबाद गए थे। उधर, पुलिस ने आरोपी को फरीदाबाद की एक अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी जननायक जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है लेकिन जेजेपी के पदाधिकारियों ने इस बात से साफ इनकार किया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद