रायसेन/बरेली, विधायक पटेल ने गौशाला का किया लोकार्पण, 27 लाख 65 हजार की लागत से निर्मित हुई गौशाला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, March 22, 2021

रायसेन/बरेली, विधायक पटेल ने गौशाला का किया लोकार्पण, 27 लाख 65 हजार की लागत से निर्मित हुई गौशाला।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

विधायक पटेल ने गौशाला का किया लोकार्पण, 27 लाख 65 हजार की लागत से निर्मित हुई गौशाला।

रायसेन/बरेली, विधायक पटेल ने गौशाला का किया लोकार्पण, 27 लाख 65 हजार की लागत से निर्मित हुई गौशाला।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। उदयपुरा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के द्वारा सोमवार को ग्राम भारकच्छ कला में गौशाला का विधिवत पूजन अर्चना के साथ लोकार्पण किया गया। तहसील मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम भारकच्छ कला में क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के प्रयासों के द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ सरकार के समय इस ग्राम पंचायत को उन्होंने सौगात दिलवाई थी। यह गौशाला 27 लाख 65 हजार की लागत से निर्मित कराई गई है। इसमें लगभग 100 से 150 गायों कि रहने की व्यव्स्था है। लगभग 1 से 2 एकड़ में निर्मित है यह गौशाला। इसकी आधारशिला क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने रखी थी और आज उन्हीं के द्वारा इस गौशाला का लोकार्पण किया गया। गौ माता के लिए उदयपुरा विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के द्वारा यह बहुत बड़ी सौगात दी गई है। गौशाला योजना पूर्व की कमलनाथ सरकार के द्वारा लागू की गई थी। कमलनाथ सरकार की मंशा थी कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौशाला का निर्माण हो जिससे जो हमारी गाय-मवेशी इधर-उधर घूमती फिरती है उसके लिए भूसा-पेयजल की व्यवस्था हो और वह सुरक्षित स्थान पर रह सके। गौशाला लोकार्पण के समय ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव गणमान्य नागरिक एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति भी मौजूद रहे। सभी ने इस गौशाला का श्रेय उदयपुरा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल को दिया।

रायसेन/बरेली, विधायक पटेल ने गौशाला का किया लोकार्पण, 27 लाख 65 हजार की लागत से निर्मित हुई गौशाला।

इस पुनीत कार्य के अवसर पर विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि आज बड़ा अच्छा और सौभाग्य का दिन है कि आज भगवान भोलेनाथ का दिन है सोमवार है और आज के दिन ही गौशाला का लोकार्पण किया जा रहा है यह गौ माता के लिए अच्छी सौगात है। मैंने तो सिर्फ प्रयास किया था और इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री का में ह्दय से आभारी हूं जिन्होंने यह योजना चलाई थी जिसका परिणाम रहा कि गौशाला बनकर पूर्ण हो सकी है। मेरी तो वर्तमान सरकार से भी मांग है कि प्रत्येक ग्राम में गौशाला का निर्माण हो जो हमारी गाय माता इधर-उधर घूमती हैं वह दुर्घटना का शिकार हो जाती है उनके रख-रखाव के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौशाला का भवन निर्माण हो उनके जरिए संपूर्ण व्यवस्था पेयजल और भोजन की व्यवस्था हो। ऐसा सरकारों को करना चाहिए जिससे हम गौ माता की रक्षा कर सकें साथ ही में आम जनता और किसान भाइयों से कहना चाहता हूं कि गौ माता का ध्यान रखें और उसको इधर-उधर ना छोड़ें अपने स्थान पर बांधे उसकी व्यवस्था करें यह हम सब की जिम्मेदारी होना चाहिए तभी गौमाता सुरक्षित रह सकती है। अगर गौ माता सुरक्षित रहेगी तो देश भी सुरक्षित रहेगा क्योंकि यह हमारी पूजनीय है हमारी आराध्य देवी है गौमाता में भगवान का वास रहता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...