Post Top Ad
Monday, March 22, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, 40 फोटो देखकर पहचान कर लिया दरिंदे को, 8 साल की मासूम से रेप आरोपी गिरफ्तार।
भोपाल, 40 फोटो देखकर पहचान कर लिया दरिंदे को, 8 साल की मासूम से रेप आरोपी गिरफ्तार।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
भोपाल। राजधानी भोपाल में आठ वर्षीय बच्ची के साथ रेप हुआ. आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए पीड़ित लड़की को 40 फोटो दिखाए, जिसके बाद मासूम बच्ची ने आरोपी की पहचान कर ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश में भोपाल के अयोध्या नगर में एक आठ साल की बच्ची के साथ रेप हुआ. घटना उस समय की है, जब ये लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी. उसी समय आरोपी वहां आया. उसने बहाने से लड़की को कूड़े के कंटेनर के पास भेज दिया और वहां उसके साथ रेप किया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. लड़की ने अपनी नानी को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंच गया।
यह घटना अयोध्या नगर क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बजे की है. बताया गया है कि 8 वर्ष की लड़की, जो अपने नाना-नानी के घर रहती है, वो घर के बाहर खेल रही थी. उसी दौरान काली शर्ट पहने हुए एक आदमी वहां आया. 32 वर्षीय इस शख्स ने लड़की को पास की दुकान से ही पान मसाले का पाउच लाने के लिए कहा. जब लड़की वापस आई, तो उसने लड़की से ये पाउच कूड़े दान के डिब्बे के पास खड़े व्यक्ति को देने के लिए कहा. जैसे ही लड़की उधर पहुंची, तो आरोपी ने उसे कूड़े के डिब्बे के पीछे धकेल दिया और रेप करने के बाद मौके से भाग गया।
इसके बाद लड़की अपने घर पहुंची और अपनी नानी को पूरी घटना के बारे में बताया. जिसके बाद ये मामला पुलिस थाने पहुंच गया. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार आरोपी को पकड़ने के लिए आठ टीम बनाई गईं. इसके साथ ही पीड़ित लड़की द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर अयोध्या नगर के जेजे कलस्टर में आने वाले करीब 40 संदिग्धों के फोटो खींचे गए. ये सभी फोटो पीड़ित लड़की को दिखाए गए, जिसमें से लड़की ने आरोपी की पहचान कर ली।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की उम्र 33 वर्ष है, वह गुजरात का रहने वाला है और हाल में भोपाल में रह रहा था. वह शादीशुदा है, लेकिन पत्नी से अलग रह रहा था. घटना के बाद वह गुजरात भागने की फिराक में था, लेकिन रविवार को भोपाल में लॉकडाउन होने की वजह से वह भाग नहीं सका, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद