Post Top Ad
Monday, March 22, 2021
Home
अपराध
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, भोजपुर में अज्ञात लोगों ने की वृद्ध की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, एएसपी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण।
रायसेन, भोजपुर में अज्ञात लोगों ने की वृद्ध की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, एएसपी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दीपांशु सिंह जादौन, रायसेन/मंडीदीप।
रायसेन। सोमवार को भोजपुर में कुछ अज्ञात लोगों ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की खबर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना मिलने पर एएसपी अमृत मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए। पुलिस के अनुसार घटना दोपहर 12.00 बजे की बताई जा रही है। एएसपी मीणा ने बताया कि भोपाल निवासी 65 वर्षीय बलराम पिता गोरे लाल यादव पिछले 6 महीनों से भोजपुर में अपने भांजा दामाद के साथ रह रहा था। मृतक बलराम अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता था। घटना वाले दिन सोमवार को भी वह शराब बेचने के लिए घर से निकला था। जिसका शव भोजपुर से आधा किलोमीटर दूर औबेदुल्लागंज की ओर एक सुनसान इलाके में पड़ा मिला। मृतक कि सिर में पत्थर मारकर हत्या की गई है। मृतक के सर के अलावा आंखों में भी चोटों के निशान पाए गए हैं। शव के पास में पुलिस को एक पत्थर भी मिला है जिसमें खून लगा होने के साथ बाल भी चुपके हैं। एएसपी मीणा ने आशंका जताई कि शराब बेचने के लेन-देन में ही आरोपियों ने बलराम की हत्या कर दी होगी। फिलहाल घटनास्थल से अभी ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं जिससे यह पता चल सके कि हत्या किन कारणों से और किसने की है।
Tags
# अपराध
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद