Post Top Ad
Monday, March 22, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, ठेकेदार की लापरवाही के कारण वाहन क्रॉसिंग मैं हो सकता है कोई बड़ा हादसा।
रायसेन/देवरी, ठेकेदार की लापरवाही के कारण वाहन क्रॉसिंग मैं हो सकता है कोई बड़ा हादसा।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। ग्राम थालादिधावन से पतई तक बन रही 80 मीटर सड़क के शुरू होते ही थालादिधावन बस स्टैंड के पास विद्युत पोल खम्बे खड़े हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि यह खम्बे को दूसरी जगह शिफ्ट करा दिया जाए। पर ठेकेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहा और सीसी सडक बनाने के लिए तैयार हो गया। इस बात की सूचना लगते ही ग्रामीण एकत्र हुए और ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के एसडीओपी को फोन लगाकर यह समस्या की जानकारी भी दी गई। और ग्रामीणों ने कहा कि जब तक खम्बे शिफ्ट नहीं होगा तब तक यहा की सीसी सड़क हम ग्रामीण नहीं बनाने देंगे। ठेकेदार के कर्मचारियों का कहना है कि हम उतनी जगह की सीसी सड़क को अधूरी छोड़ देंगे पर ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार यह बात कहने को तैयार नहीं है कि हम खम्बे को दूसरी जगह शिफ्ट करा देंगे। बिना हटाए ही सड़क बनाने वाली संबंधित अदम्य कंस्ट्रक्शन कंपनी भोपाल द्धारा 99 लाख 14 हजार रुपए की लागत से 80 मीटर सड़क पर सीसी का कार्य किया जा रहा है। सड़क पर लगभग 50 प्रतिशत सीसी का कार्य पूरा हो चुका है।
जनपद उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह पवैया, सरपंच प्रतिनिधि कुबेर सिंह लोधी, उपसरपंच मनोज जधेनिया, पूर्व सरपंच विजय सिंह जधेनिया (गुड्डा भैया), जगदीश डंडोलिया, महेश शर्मा आदि ग्रामीणों की उपस्थित थी। ठेकेदार पर आरोप लगाया है कि ठेकेदार सीसी सडक पर रेत क्रेशर की डस्ट की मात्रा ज्यादा मिला रहे हैं, सड़क तिरछी बना रहे हैं। जबकि सड़क के पास-पास बहुत सारी जगह पड़ी हुई है। उसके बाद भी तिरछी सड़क बना रहे हैं। कई जगह सड़क की चौडाई कम ले रहा है ऐसे में वाहन चालकों को सड़क से नीचे उतरने पर खतरा बना रहेगा। साथ ही सड़क के नजदीक विद्युत पोल खड़ा हुआ है उसे हटाने के लिए ठेकेदार ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे हमेशा वाहन चालकों के टकराने की संभावना बनी रहेगी। कभी-कभी वाहनों में करंट का खतरा भी रहेगा।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद