Post Top Ad
Tuesday, March 23, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बेटी बनी पिता की कातिल; रेस्टोरेंट मैं खाना खिलाया, शराब पिलाई फिर केरोसिन डालकर कर दिया आग के हवाले, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
बेटी बनी पिता की कातिल; रेस्टोरेंट मैं खाना खिलाया, शराब पिलाई फिर केरोसिन डालकर कर दिया आग के हवाले, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटी ने अपने ही पिता को तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया, यह पूरा मामला घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया, पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक 22 साल की एक युवती ने अपने पिता को पहले एक रेस्टोरेंट में लेजाकर खाना खिलाया और शराब भी पिलाई ऐसे में जब उसका पिता नशे में धुत हो गया तो युवती ने कथित रूप से पिता की हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती अपने पिता के साथ रविवार रात एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थी जहां उसने अपने पिता को शराब पिलाई, फिर वे स्ट्रैड रोड पर टहलने निकल गए, युवती ने बताया कि जब उसके पिता जब हुगली नदी के किनारे एक बेंच पर सो गए तब उसने पिता पर मिट्टी का तेल डाला और कथित तौर पर आग लगा दी। पुलिस ने दावा किया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और युवती ने जुर्म भी कबूल कर लिया है, उन्होंने बताया कि पार्क सर्कस के पास क्रिस्टोफर रोड निवासी युवती को उसके चाचा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने बताया कि युवती ने पूछताछ के दौरान आरोप लगाया है कि जब वह छोटी थी, उस दौरान उसकी मां की मौत हो गई थी जिसके बाद उसके पिता ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया, लेकिन युवती की शादी के बाद यह बंद हो गया। युवती ने बताया कि लेकिन जब उसकी शादी टूट गयी और वह घर लौट आई तो उसके उत्पीड़न का सिलसिला फिर से शुरू हो गया। अधिकारी ने कहा कि हम युवती के दावों का सत्यापन कर रहे हैं, युवती को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 29 मार्च तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद