Post Top Ad
Friday, March 19, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, नालियां चोक, सड़क पर बह रहा पानी, बीमारियों को दे रहा आमंत्रण।
रायसेन/देवरी, नालियां चोक, सड़क पर बह रहा पानी, बीमारियों को दे रहा आमंत्रण।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। एक ओर जहां शासन एवं जिला प्रशासन स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनता को जागरूक करने के साथ शौचालयों के उपयोग एवं साफ सफाई रखने के लिये प्रेरित कर रहा है। वही दूसरी ओर ग्राम आली वाडा से पड़रई के लिए जाने वाली सीसी रोड पर नालियों का पानी रोड पर आने से गंदगी का अंबार लगा है, पंचायत द्वारा सफाई में लापरवाही बरती जा रही है। गांव की नालियां चोक हो गई हैं इससे पानी सड़कों पर बह रहा है। पानी बहने के कारण कभी-कभी लोगों को बाइक निकालने पर फिसल जाती है जिससे लोगों को चोट भी लग जाती है। हल्की सी बारिश होने से रोडो में पानी भरे रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नालियों के पानी की निकासी नहीं हो रही है, गांव के मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो गया है। स्कूल के बाजू में ही पानी जमा हो रहा है, नाली से निकली गंदगी बाहर जमा हो गई है, इससे बच्चों को भी बदबू का सामना करना पड़ रहा है।
सफाई के लिए शासन ने दिए हर ग्राम पंचायत को लाखों रुपए फिर भी पंचायतों की स्थिति ज्यों की त्यों, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है विकास के नाम पर आया हुआ पैसा। जनपद पंचायत उदयपुरा के आने वाले गांवों में नए सीसी रोड बनाए गए हैं पर पानी निकासी के लिए अभी तक नालिया नहीं बनाई गई है जिससे घरों का पानी रोडो पर बहता है। प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हल्की सी बरसात भी कीचड़ में तब्दील हो जाती है, पंचायत द्वारा जो सीसी रोड निर्माण किए जाते हैं नियमानुसार नहीं किए जाते। सरपंच-सचिव द्वारा नालिया नहीं बनाते और रोड बनाकर काम बंद कर दिया जाता है, लाखों रुपए का हेरफेर किया जाता है।
रोड पर गंदगी होने व पानी जमा होने से रोड पर मच्छर पनपने लगे हैं जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। पंचायत को भी ध्यान देकर साफ-सफाई की व्यवस्थाथा दुरुस्त करना चाहिए जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर कोई बीमारी का दुष्परिणाम ना पड़ेे। ग्राम आली वाडा सचिव का कहना है कि रोड पर 2 ग्राम पंचायतों का पानी आ रहा है हमारी तरफ से हम लोग नाली बनवा रहे हैं लेकिन खेरेटी पंचायत का हम नहीं कह सकते।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद