Post Top Ad
Tuesday, March 23, 2021
रायसेन/देवरी, थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। हिन्दुओं के त्योहार होली एवं रंग पंचमी तथा मुस्लिम त्यौहार शबे बरात को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु 23 मार्च 2021 को ग्राम पंचायत देवरी थाना प्रांगण में शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल एवं तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी ने की। इधर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल एवं तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी ने होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाने हेतु लोगों से अपील की। होली का त्यौहार भाईचारे के लिए होता है न की नफरत पैदा करने के लिए। बोले कि होली के दिन शराब की सभी दुकाने बंद रहेगी। थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल ने बताया कि त्यौहार के दिन सामूहिक जुलूस पर पूर्णता प्रतिबंध है साथ ही डीजे पर भी रोक लगाया गया है। उन्होंने होलिका दहन कार्यक्रम को भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की। नगर के गणमान्य नागरिकों के सुझावो को सुना गया एवं उन पर अमल हेतु उन्हें बिंदु बार रूप दिया गया। इस अवसर पर देवरी तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी, देवरी थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल एंव देवरी वरिष्ठ नागरिक महेंद्र सोनी, संतोष रघुवंशी, कैलाश चौरसिया, देवरी उपसरपंच मनोज सोनी, जगदीश चौरसिया, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र रघुवंशी, परसोत्तम रघुवंशी, इरशाद खान, जितेंद्र रघुवंशी, वरिष्ठ पत्रकार अवधेश गुप्ता, गोटीराम रघुवंशी, कमर राणा, जमील खान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सभी विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे है।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद