रायसेन/देवरी, अमर शक्ति क्रिकेट क्लब के तत्वधान में शुभारंभ हुई रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, March 22, 2021

रायसेन/देवरी, अमर शक्ति क्रिकेट क्लब के तत्वधान में शुभारंभ हुई रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

अमर शक्ति क्रिकेट क्लब के तत्वधान में शुभारंभ हुई रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता।

रायसेन/देवरी, अमर शक्ति क्रिकेट क्लब के तत्वधान में शुभारंभ हुई रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। क्षेत्र के ग्राम जमुनिया खुर्द में अमर शक्ति क्रिकेट क्लब के तत्वधान में रात्रि कालीन प्लास्टिक बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसमें क्षेत्र के सभी मुख्य अतिथि उपस्थित रहे एवं प्रतियोगिता का पहला मैच रम्पुरा एवं सागोनी के बीच खेला गया जिसमें सागोनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में 80 रन बनाए उसके बाद रम्पुरा की तरफ से सलामी जोड़ी अभिषेक लोधी एवं दिनेश लोधी ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में 81 रन बनाते हुए जीत अपनी झोली में डाली। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 22,222 रु रखा गया है एवं द्वितीय पुरस्कार 11,111 रु रखा गया है। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में 64 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के समापन करता नरेंद्र पटेल बाबू रहेंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रुप में कमलेश सिंह सिसोदिया, ठाकुर वीरेंद्र सिंह राजपूत, छत्रपाल सिंह राजपूत, रामकुमार रघुवंशी, सरपंच शैलेंद्र सिंह सिसोदिया, केवल सिंह पटेल, मोहन सिंह धाकड़, लोकमान सिंह लोधी, पूरन सिंह पटेल, नन्हे वीर पटेल, कामता प्रसाद लोधी, विश्वेंद्र लोधी, राजेंद्र लोधी, जितेंद्र लोधी, हरिशंकर गुप्ता, सूरज सिंह पटेल, धनीराम पटेल, गोविंद पटेल, भोजराज पटेल, रामगोपाल, सह सचिव संदीप पटेल, मुकेश पटेल आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वही बड़ी संख्या में नाइट टूर्नामेंट का दर्शक भरपूर आनंद उठा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...