Post Top Ad
Monday, March 22, 2021
Home
आगर मालवा
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
आगर-मालवा, कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण।
आगर-मालवा, कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, ईश्वर सिंह सोनगारा, आगर-मालवा।
आगर-मालवा। कलेक्टर अवधेष शर्मा ने सोमवार को जिलें में रबी विपणन वर्ष से 2021-22 में समर्थन मूल्य पर कृषकों से गेहूं उपार्जन हेतु प्राथमिक सहकारी संस्था आगर के उपार्जन केन्द्र अरिहंत वेयर हाऊस, प्राथमिक सहकारी संस्था झोंटा के खरीदी केन्द्र गणेष गौषाला चिप्या, एवं प्राथमिक सहकारी संस्था मदकोटा के खरीदी केन्द्र बैजनाथ वेयर हाऊस गरबड़ा का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। कलेक्टर ने किसानों को अपनी उपज लाने का संदेश मिलने के उपरांत केन्द्रों पर उपज की खरीदी, तौल, भण्डारण, परिवहन आदि की प्रक्रिया का अवलोकन किया। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र अरिहंत वेयर हाऊस का निरीक्षण कर केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देष दिए। साथ ही केन्द्र पर उपज लेकर आने वाले कृषकों के टै्रक्टर-ट्राली खड़े रखने के लिए भरपूर जगह न होने से गोदाम के पास की तार फेंसिंग हटवाकर एवं साफ-सफाई करवाकर व्यवस्था करने के निर्देष दिए। उन्होंने गणेष गौषाला चिप्या का निरीक्षण कर खरीदी केन्द्र से अन्य लोगों की सामग्री हटवाने तथा बाबा बैजनाथ वेयर हाऊस गरबड़ा के निरीक्षण के दौरान वेयर हाऊस में रखे स्टॉक को शीघ्र उठवाने के निर्देष दिए। कलेक्टर ने निर्देष दिए कि केन्द्रों पर उपार्जन के दौरान अच्छी व्यवस्था रखी जाएं, आने वाले किसानों को असुविधा न हो। केन्द्रों पर छांव, पेयजल, बैठक सभी की माकूल व्यवस्था रहें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डीएस रणदा, केन्द्रीय सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी सुरेश शर्मा, जिला वेयर हाऊस प्रबंधक आरके शर्मा सहित संस्था प्रबंधक उपस्थित रहे।
Tags
# आगर मालवा
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
आगर मालवा,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद