Post Top Ad
Sunday, March 7, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/मंडीदीप, भोजपुर महोत्सव मनाने पर संशय, लग सकता है कोरोना ग्रहण।
रायसेन/मंडीदीप, भोजपुर महोत्सव मनाने पर संशय, लग सकता है कोरोना ग्रहण।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
रायसेन/मंडीदीप। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोजपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर हर साल भोजपुर महोत्सव मनाया जाता है। विभिन्न संस्कृतियों से परिचित कराने वाले इस महोत्सव पर एक बार फिर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। खुद वर्तमान विधायक और पूर्व संस्कृति मंत्री ने आशंका जाहिर की है। हालांकि उनका कहना है कि आयोजन प्रस्तावित है परंतु कोरोना के पुनः बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री एक-दो दिन में इस पर निर्णय करेंगे। वहीं इसे लेकर प्रशासनिक अफसर भी असमंजस की स्थिति में है। हालांकि वे साफ तौर पर यह नही बता पा रहे हैं कि कार्यक्रम होगा या नही। इसे मनाए जाने को लेकर अब तक किसी तरह की तैयारियां भी नही दिख रही हैं। जबकि आयोजन के लिए केवल एक सप्ताह का ही समय बचा है। ऐसे में विभागीय स्तर पर किसी तरह की सुगबुगाहट न होने से अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि इस बार शायद ही भोजपुर उत्सव मनाया जाए। यदि ऐसा हुआ तो यह पहला अवसर होगा जब भाजपा सरकार होने के बाद भी इस महोत्सव का आयोजन ना कराया जाए। बता दें कि 1993 से 2003 तक सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस दिग्विजयी सिंह सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी। हालांकि बीते वर्ष कांग्रेस सरकार ने इसका एक दिवसीय आयोजन किया था। जो केवल औपचारिकता निभाई गई थी। मालूम है कि पूर्व के वर्षों में सरकार द्वारा इस आयोजन की तैयारियों को लेकर 15 दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी जाती थी। लेकिन इस बार कोरोना के कारण एक सप्ताह पहले तक कार्यक्रम करने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं। मालूम है कि 1990 में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा ने भोजपुर महोत्सव की शुरूआत की थी। इसे प्रत्येक वर्ष मनाए जाने की उनकी प्रबल इच्छा थी। उन्होंने सीएम रहते इसे हर वर्ष मनाया भी 1993 में जब सत्ता से बाहर हो गए। इस दौरान सत्ता में आई कांग्रेस ने इस महोत्सव में खास रुचि नहीं दिखाई। कांग्रेस के शासनकाल में 10 वर्षों तक यह महोत्सव बंद रहा। सन 2003 में भाजपा पुनः सत्ता में आई। 2005 से इस आयोजन को पुन किया जाने लगा। जो तब से 2018 तक निरंतर जारी रहा। इसके बाद सत्तासीन हुई कांग्रेस सरकार ने 2019 व 20 में कार्यक्रम किया जरूर मगर वह एक दिवसीय होने से केवल औपचारिकता तक सीमित नजर आया। इस बार इस महोत्सव का आयोजन 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर होना है। लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर इसके आयोजन पर संशय है। इस तरह पटवा के भोजपुर महोत्सव में एक बार फिर ग्रहण लग सकता है। अबकी बार यह ग्रहण कांग्रेस नहीं कोरोना लगा सकता है।
संस्कृति को बढ़ावा देने वाले भोजपुर महोत्सव कराने का प्रस्ताव पूर्व से ही तैयार है, परंतु कोरोना के चलते इस पर पुनर्विचार किया जा रहा है। सीएम इस पर एक-दो दिन में निर्णय लेंगे।
सुरेंद्र पटवा, विधायक
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद