रायसेन/सिलवानी, ग्राम चैनपुर पुष्वारधाम में भगवान बड़ादेव प्राण प्रतिष्ठा पुनेम प्रवचन हुआ संपन्न। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, March 14, 2021

रायसेन/सिलवानी, ग्राम चैनपुर पुष्वारधाम में भगवान बड़ादेव प्राण प्रतिष्ठा पुनेम प्रवचन हुआ संपन्न।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

ग्राम चैनपुर पुष्वारधाम में भगवान बड़ादेव प्राण प्रतिष्ठा पुनेम प्रवचन हुआ संपन्न।

रायसेन/सिलवानी, ग्राम चैनपुर पुष्वारधाम में भगवान बड़ादेव प्राण प्रतिष्ठा पुनेम प्रवचन हुआ संपन्न।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। तहसील के ग्राम चैनपुर पुष्वारधाम में पांच दिवसीय शंभू नरका ज्ञानयज्ञ बड़ादेव महापुराण का विशाल आयोजन सम्पन्न हुआ। यह आयोजन कोयातोड गोंडवाना महासभा के तत्त्वाधान में भगवान बड़ादेव काली कंकाली मातृशक्ति, प्राकृतिक शक्ति खेरोदाई की असीम कृपा से प्राण प्रतिष्ठा विधिवत हवन यज्ञ अनुष्ठान के माध्यम से संपन्न कराई गई। उक्त प्राण प्रतिष्ठा पुनेमा आचार्य रमन शाह जी उइके देवरी विकासखंड धनौरा जिला सिवनी गोंडवाना कोयातोड़ के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधिवत प्रतिष्ठा यज्ञ संपन्न हुआ जिसमें भगवान बड़ादेव का अधिवास एवं खेरोदाई का गुटोरी से चैनपुर होते हुए पुष्कारधाम कलश यात्रा के उपरांत प्राणप्रतिष्ठा संपन्न संपन्न हुई। प्रतिष्ठा समापन अवसर पर पूनेम आचार्य रमन शाह उइके ने कहा कि भगवान बड़ादेव प्राकृतिक शक्ति की साधना करने से मनुष्य के जीवन में जितनी भी समस्याएं हैं सभी नष्ट हो जाती हैं और बड़ादेव हमारा कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि बड़ादेव बड़े दयालु देवता हैं जीवन में जितनी भी कामना है उन सब की पूर्ति सहज में बड़ादेव पूरी कर देते हैं। इसलिए चाहिए कि भगवान बड़ा देव का पूजन अवश्य करें उसके लिए आपको ज्यादा श्रम की आवश्यकता नहीं है जो भी आपके पास में उपलब्ध है जैसे दुआ, फूल, महुआ, फुल, व्हैलपत्ती, गोगल, रार लोहान से भी बड़ादेव की सेवा पूजा की जा सकती है। इससे वह शीघ्रता में प्रसन्न होकर हमारी समस्त मनोकामना की पूर्ति करते हैं। इस अवसर पर कन्या भोजन एवं भंडारा संपन्न हुआ जिसमें धर्मवीर सिंह, नीलमणि शाह, सुरजीत सिंह, हरी लाल मर्सकोले, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूर्व क्षेत्र दीपक रघुवंशी, निरपत सिंह पूर्व सरपंच, पप्पू ठाकुर, चैनपुर भागवत सिंह, सरपंच खमरिया धर्मदास इमने, जनपत पंचायत सदस्य गुंदरई राधेलाल, सरपंच चैनपुर खेत सिंह, उप सरपंच चैनपुर राजेश इम्ने, मुनीम उइके, अन्नीलाल पटेल पोडी, शिवराज बरीबा, ज्ञानसिंह उईके, डॉ. टीकाराम शालाबर्रू, सब्बू मुकदम, रामनरेश इम्ने, हरिनारायण इमने, कमलसिंह उइके, चंदन सिंह उइके, लालसिंह इमने, रामकृष्ण पटेल, देवी सिंह इमने चैनपुर, सुखदयाल पूर्व सरपंच सिमरिया, हरिचंद मेहरा छींद, रामकुमार मेहरा खमरिया, चंदन सिंह मेहरा चैनपुर, दीपक मेहरा चंद्रपुरा एवं आसपास के क्षेत्र से पधारे हुए ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...