कोरोना का कहर :- विश्व का चौथा देश जहां संक्रमण से 2 लाख से ज्यादा मौतें, पिछले 24 घंटे मैं रिकॉर्ड 3.62 लाख नए संक्रमित, 2.62 लाख स्वस्थ हुए। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, April 28, 2021

कोरोना का कहर :- विश्व का चौथा देश जहां संक्रमण से 2 लाख से ज्यादा मौतें, पिछले 24 घंटे मैं रिकॉर्ड 3.62 लाख नए संक्रमित, 2.62 लाख स्वस्थ हुए।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

कोरोना का कहर :- विश्व का चौथा देश जहां संक्रमण से 2 लाख से ज्यादा मौतें, पिछले 24 घंटे मैं रिकॉर्ड 3.62 लाख नए संक्रमित, 2.62 लाख स्वस्थ हुए।


कोरोना का कहर :- विश्व का चौथा देश जहां संक्रमण से 2 लाख से ज्यादा मौतें, पिछले 24 घंटे मैं रिकॉर्ड 3.62 लाख नए संक्रमित, 2.62 लाख स्वस्थ हुए।

देश में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा मंगलवार को 2 लाख के पार हो गया। भारत दुनिया का चौथा देश है जहां इस महामारी के चलते 2 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। अब तक 2 लाख 1 हजार 165 लोगों की मौत इस महामारी से हुई है। अमेरिका में सबसे ज्यादा 5.87 लाख, ब्राजील में 3.95 लाख और मैक्सिको में 2.15 लाख लोगों की मौतें हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों, मौतों और रिकवरी का भी रिकॉर्ड आंकड़ा सामने आया है। इस दौरान 3 लाख 62 हजार 757 नए मरीज मिले और 3,285 लोगों की मौत हो गई। यह पहली बार है जब एक दिन के अंदर 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। राहत की बात है कि इस बीच 2 लाख 62 हजार 39 लोग ठीक भी हुए। रिकवरी का यह आंकड़ा अब तक का सबसे अधिक है।

शहरों में बेंगलुरु सबसे ज्यादा संक्रमित

अगर अलग-अलग शहरों के हिसाब से देखें तो इस वक्त सबसे ज्यादा मरीज बेंगलुरु में हैं। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 2 लाख 6 हजार 223 है। अब तक इस शहर में 6 लाख 87 हजार 751 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 4 लाख 75 हजार 525 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,002 मरीजों की मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर पर पुणे है, यहां 1 लाख 4 हजार 561 एक्टिव केस हैं। इसी तरह दिल्ली में 98,264 एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र में 66 हजार, 3 राज्यों में 30 हजार से ज्यादा मिले मरीज

मंगलवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 66,358 नए मरीज मिले। इसके पहले सोमवार को यहां 48 हजार संक्रमितों की पहचान हुई थी। वहीं, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश ऐसे राज्य हैं जहां पिछले 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले। उत्तर प्रदेश में 32,921, केरल में 32,819 और कर्नाटक में 31,830 संक्रमित पाए गए।

कोरोना का कहर :- विश्व का चौथा देश जहां संक्रमण से 2 लाख से ज्यादा मौतें, पिछले 24 घंटे मैं रिकॉर्ड 3.62 लाख नए संक्रमित, 2.62 लाख स्वस्थ हुए।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए - 3.62 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौत - 3,285
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए - 2.62 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके - 1.79 करोड़
अब तक ठीक हुए - 1.48 करोड़
अब तक कुल मौत - 2.01 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या - 29.72 लाख

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र
यहां मंगलवार को 66,358 लोग संक्रमित पाए गए। 67,752 लोग रिकवर हुए और 895 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 44 लाख 10 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 36.69 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 66 हजार 179 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 72 हजार 434 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार को 32,921 लोग संक्रमित पाए गए। 30,398 लोग रिकवर हुए और 264 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 11 लाख 53 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8 लाख 34 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,678 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 3 लाख 06 हजार का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 24,149 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 17,862 लोग ठीक हुए और 381 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 72 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9 लाख 58 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,009 मरीजों की मौत हो चुकी है। 98,264 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां मंगलवार को 14,893 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 16,931 लोग ठीक हुए और 246 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 82 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 55 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,782 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 19 हजार का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में मंगलवार को 14,352 लोग संक्रमित मिले। 7,803 लोग रिकवर हुए और 170 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 24 हजार 725 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 90 हजार 229 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,656 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,27,840 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
राज्य में मंगलवार को 13,417 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 111,577 लोग ठीक हुए और 98 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 25 हजार 407 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 25 हजार 812 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,319 लोगों की मौत हो चुकी है। 94,276 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...