पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
क्रिटीकेयर अस्पताल मे लगी आग, ICU के मरीजों को शिफ्ट किया फिर भी 4 की मौत, 20 मरीजो को बचाया।
महाराष्ट्र में ठाणे के मुंब्रा इलाके में बुधवार तड़के 3.00 बजे प्राइवेट हॉस्पिटल प्राइम क्रिटीकेयर में भीषण आग लग गई। हादसे में 4 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 20 मरीजों को रेस्क्यू किया गया है। आग लगने के बाद आईसीयू में भर्ती 6 मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा था, उसी दौरान इनमें से 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया। स्थानीय विधायक जितेंद्र अव्हाड ने घटनास्थल का जायजा लिया, ठाणे महानगर पालिका ने हादसे की जांच का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया गया है। ठाणे नगर निगम की ओर से कहा गया है कि जब मरीजों को दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा था, तभी 4 मरीजों की मौत हो गई। शुरुआती जांच के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, हालांकि इसकी असली वजह अभी पता नहीं चल सकी है।
4 महीने में हुए 5 हादसों में गई 62 लोगों की जान
यह कोई पहला मामला नहीं है, जब महाराष्ट्र में हॉस्पिटल की लापरवाही की वजह से लोगों की जान गई है। सिर्फ इसी साल यानी जनवरी 2021 से अब तक 62 मरीजों की जान हॉस्पिटल की लापरवाही से जा चुकी है, इसमें आज के चार मरीज भी शामिल हैं।
- 9 जनवरी को भंडारा जिला हॉस्पिटल के NICU में शार्टसर्किट के बाद 10 बच्चों की मौत हुई थी।
- 26 मार्च को भांडुप के सनराइज हॉस्पिटल में लगी आग की चपेट में आने से 10 मरीजों की मौत हुई थी।
- 21 अप्रैल को नासिक के जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन लीक के बाद 24 मरीजों की मौत हुई थी।
- 23 अप्रैल को विरार के विजय वल्लभ हॉस्पिटल के ICU में भीषण आग के बाद 14 मरीजों ने जान गंवाई थी।
- 28 अप्रैल को मुंब्रा इलाके के प्राइम क्रिटीकेयर अस्पताल के ICU में आग के बाद 4 मरीजों की मौत हुई।
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद