कोरोना का कहर:
संक्रमण के तीनों नए रिकॉर्ड; पिछले 24 घंटे में 2.70 लाख लाेग हुए ठीक, 3646 की मौत, 3.80 लाख नए मरीज मिले
कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन पर दिन तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को एक बार फिर देशभर में रिकॉर्ड 3.80 लाख मरीज मिले, जबकि 3,646 लोगों की मौत हो गई। देश के लिए अच्छी खबर यही है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आज भी एक दिन में रिकॉर्ड करीब 2.70 लाख मरीज रिकवर हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को 2.62 लाख मरीज ठीक हुए थे।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.80 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल मौत: 3,646
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.70 लाख
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.10 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 1.70 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 2.04 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 30.75 लाख
कोरोना अपडेट्स
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के जस्टिस वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (59) का बुधवार को निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थें।
- पश्चिम बंगाल में TMC के पूर्व विधायक गौरी शंकर दत्ता का कोरोना से निधन हो गया है। हाल ही में वे ममता बनर्जी का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
- सितार वादक पद्मभूषण पंउित देबू चौधरी का ऑक्सीजन लेवल कम होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। उन्हें सीआर पार्क पुलिस ने ऑक्सीजन मुहैया करवाया।
- पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कोरोना संक्रमण के चलते अपने सभी अंतरिम आदेश जून तक बढ़ा दिए हैं।
- रेल मंत्रालय ने देशभर में 4 हजार आइसोलेशन कोच तैनात किए हैं। इनमें उन मरीजों को रखा जाएगा जो गंभीर नहीं हैं।
- उत्तर प्रदेश में कोरोना के संक्रमण ने बीजेपी के एक और विधायक की जान ले ली। बरेली की नवाबगंज सीट से विधायक केसर सिंह गंगवार का भी बुधवार को निधन हो गया।
- बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने राज्यभर में धारा 144 लगाने का आदेश दिया है। इस दौरान शाम 4 बजे तक ही दुकानें खुली रहेंगी।देश के प्रमुख राज्यों के हाल1. महाराष्ट्रयहां बुधवार को 63,309 लोग संक्रमित पाए गए। 61,181 लोग रिकवर हुए और 1,035 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 44 लाख 73 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 37.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 67 हजार 214 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 73 हजार 481 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
- 2. उत्तर प्रदेशयहां बुधवार को 29,751 लोग संक्रमित पाए गए। 35,903 लोग रिकवर हुए और 265 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 11 लाख 82 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8 लाख 70 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,943 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 3 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
- 3. दिल्लीदेश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को 25,986 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 20,458 लोग ठीक हुए और 368 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 72 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9 लाख 39 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,616 मरीजों की मौत हो चुकी है। 99,752 का इलाज चल रहा है।
- 4. छत्तीसगढ़यहां बुधवार को 15,563 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 15,506 लोग ठीक हुए और 279 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 97 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 70 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,061 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 18 हजार का इलाज चल रहा है।
- 5. गुजरातराज्य में बुधवार को 14,120 लोग संक्रमित मिले। 8,595 लोग रिकवर हुए और 174 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 38 हजार 845 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 98 हजार 824 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,830 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,33,191 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
- 6. मध्यप्रदेशराज्य में बुधवार को 12,758 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14,156 लोग ठीक हुए और 105 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 38 हजार 165 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 39 हजार 968 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,424 लोगों की मौत हो चुकी है। 92,773 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद