नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, 50 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाकर लगवाई कोरोना वैक्सीन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, April 26, 2021

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, 50 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाकर लगवाई कोरोना वैक्सीन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

50 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाकर लगवाई कोरोना वैक्सीन।

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, 50 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाकर लगवाई कोरोना वैक्सीन।

घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा।
तेंदूखेड़ा। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण युद्ध स्तर पर जारी है, जिसमे 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोंगो का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिले में बढ़ते कोरोना ग्राफ को रोकने के लिए जिला प्रशासन हर स्तर पर प्रयासरत है, लगभग सभी स्वास्थ केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण का टीकाकरण जोर शोर से चल रहा है एवं प्रशासन द्वारा इसमें गति लाने निर्देशित कर रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वे कराते हुए मुनादी के माध्यम से वैक्सीन लगवाने हेतु लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में प्राथमिक शाला इमझिरा में वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ हो गया है जिसमें लगभग 50 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया। इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में पदस्थ एन एस ठाकुर, यशवंत शर्मा, एनएम सुषमा नागेश्वर, पूना सेन, रामेति पटेल, आंगनबाड़ी संचालिका साधना शर्मा, आशा कार्यकर्ता पुष्पलता लता ठाकुर, उमेश पटेल, ग्राम पंचायत सचिव मनीष पटेल, स्थानीय चिकित्सक डॉक्टर मेहरबान सिंह जाटव आदि स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...