पुलिस के वाहनों मैं की तोड़फोड़, 8 थानों की फोर्स मोके पर पहुंची, मामूली विवाद के बाद हुई जमकर मारपीट। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, April 28, 2021

पुलिस के वाहनों मैं की तोड़फोड़, 8 थानों की फोर्स मोके पर पहुंची, मामूली विवाद के बाद हुई जमकर मारपीट।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

पुलिस के वाहनों मैं की तोड़फोड़, 8 थानों की फोर्स मोके पर पहुंची, मामूली विवाद के बाद हुई जमकर मारपीट।


पुलिस के वाहनों मैं की तोड़फोड़, 8 थानों की फोर्स मोके पर पहुंची, मामूली विवाद के बाद हुई जमकर मारपीट।

इंदौर में मंगलवार देर रात मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ, दोनों तरफ से पत्थर चले, इसमें कुछ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की गाड़ियों में भी तोेड़फोड़ की गई, घटना मंगलवार रात 11 बजे सदर बाजार इलाके की है। एएसपी प्रशांत चौबे के अनुसार लघुशंका को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की शुरुआत हुई था, विवाद गहरा गया और जमकर पत्थरबाजी होने लगी, इसमें 2 लोग घायल भी हो गए। उग्र भीड़ ने नगर निगम की गाड़ी, डायल 100 और 8 से 10 कारों में तोड़फोड़ भी दी।

देखे विडियो


जूना रिसाला निवासी राबिया बी पति अजीम ने थाना सदर बाजार में गोलू, अंकित और बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कराने की वजह राबिया के घर के बाहर इनका लघुशंका करना था। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई थी। मंगलवार सोमवार को इन तीनों को हिरासत में भी ले लिया गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि 3 सीएसपी सहित 8 थानों के बल को मोर्चा संभालना पड़ा। एएसपी प्रशांत चौबे के अनुसार घटना स्थल से 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा क्षेत्र में उपद्रवियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी तलाशे जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने देर रात पूछताछ भी शुरू कर दी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...