रायसेन/बरेली, चोरी से बिक रहे थे जेवर और कपड़े, सील की गई दोनों दुकाने, उपभोक्ताओं के भी मौके पर ही बनाए गए चालन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, April 28, 2021

रायसेन/बरेली, चोरी से बिक रहे थे जेवर और कपड़े, सील की गई दोनों दुकाने, उपभोक्ताओं के भी मौके पर ही बनाए गए चालन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

चोरी से बिक रहे थे जेवर और कपड़े, सील की गई दोनों दुकाने, उपभोक्ताओं के भी मौके पर ही बनाए गए चालन।

रायसेन/बरेली, चोरी से बिक रहे थे जेवर और कपड़े, सील की गई दोनों दुकाने, उपभोक्ताओं के भी मौके पर ही बनाए गए चालन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश लॉकडाउन के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में व्यापारियों को चाहिए कि वह भी शासन-प्रशासन का सहयोग करें, लेकिन यहां पर दुकानों के पीछे से और सामने गैलरी में उपभोक्ताओं को बुलाकर राशन, ज्वेलरी, कपड़ा और अनावश्यक वस्तुओं की ऊंचे दामों पर ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है। यहां पर सबसे अधिक किराना व्यापारी सुबह 7.00 बजे से ही अपनी दुकानों के सामने के शटर एक 1 मीटर तक खोल कर दुगने दामों पर घर गृहस्ती का सामान नागरिकों को ब्लैक में दे रहे हैं।

रायसेन/बरेली, चोरी से बिक रहे थे जेवर और कपड़े, सील की गई दोनों दुकाने, उपभोक्ताओं के भी मौके पर ही बनाए गए चालन।

बुधवार को दोपहर समय एसडीएम प्रमोद गुर्जर को सूचना प्राप्त हुई की बाजार में श्रृंगार ज्वेलर्स और राष्ट्रीय राजमार्ग 12 के पास शगुन क्लॉथ सेंटर खुले हुए हैं जिनके अंदर उपभोक्ता खरीददारी रहे है। तुरंत एसडीएम प्रमोद गुर्जर, तहसीलदार संतोष, एसडीओपी नरेंद्र राठौर, सीएमओ श्यामसुंदर श्रीवास्तव, पटवारी अमित श्रीवास्तव, राजस्व टीम के साथ श्रृंगार ज्वेलर्स पहुंचे तो दुकान संचालक ने अधिकारियों को देखकर दरवाजे लगाना चाहे, लेकिन अधिकारियों के आगे दुकानदार की नहीं चली। तुरंत अंदर मौजूद उपभोक्ताओं के 500-500 रुपए के चालान बनाए गए और श्रृंगार ज्वेलर्स को बाहर से सील किया गया।


वही राष्ट्रीय राजमार्ग 12 के पास संचालित शगुन कपड़े की दुकान पर भी अधिकारियों की टीम पहुंची और उस दुकान को भी सील किया गया। यहां पर किसी भी तरह का सामान विक्रय करने वाले दुकान संचालक कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। इन्हे अपनी और अपने परिवार की चिंता नहीं है तभी तो यह दुगना कमाने के चक्कर में संक्रमण को बढ़ावा दे रहे।

रायसेन/बरेली, चोरी से बिक रहे थे जेवर और कपड़े, सील की गई दोनों दुकाने, उपभोक्ताओं के भी मौके पर ही बनाए गए चालन।

एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने अधिकारियों को आदेशित किया कि सुबह होते ही बाजार और एनएच 12 दुकान पर नजर रखी जाए, जहां भी दुकान खुली दिखे तुरंत उसे सील किया जाए, इससे भी अगर बात ना बने तो दुकान संचालकों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

https://youtu.be/OcY-UoUPp3w



No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...