Post Top Ad
Wednesday, April 28, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़, चार पंचायत सचिव निलंबित, तीन रोजगार सहायको का सेवा समाप्ति का नोटिस।
राजगढ़, चार पंचायत सचिव निलंबित, तीन रोजगार सहायको का सेवा समाप्ति का नोटिस।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़।
राजगढ़। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा भाटखेड़ा एवं जैतपुरा खुर्द सेक्टर में गत दिवस आयोजित प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहे 4 पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्होने उक्त अवसर पर अनुपस्थित एवं पदस्थ ग्राम में विवाह सम्मेलनों के आयोजन की जानकारी यथा समय नही दिए जाने पर तीन पंचायत सचिवों को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया है। पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं वरिष्ठ कार्यालय के आदेशो की अवहेलना करने पर निलंबित पंचायत सचिवो में मेहरापुर के पंचायत सचिव कैलाश खण्डेवाल, कांकरिया के पंचायत सचिव शिवनारायण दांगी, पंचायत सचिव पानखेड़ी रामचरण सिसौदिया एवं लिम्बोदा ग्राम में आयोजित सामुहिक विवाह सम्मेलन की पूर्व जानकारी नही देने पर पंचायत सचिव मनोज दुबे शामिल है। इसी प्रकार समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण सत्र में अनुपस्थित रहे चितावलिया ग्राम रोजगार सहायक (संविदा) जगदीश दांगी एवं दरियापुर ग्राम रोजगार सहायक (संविदा) रामबाबू मालवीय तथा पंचायत लिम्बोदा में सामुहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन की पूर्व जानकारी नही देने पर रोजगार सहायक (संविदा) लाल सिंह गुर्जर की सेवाएं समाप्त करने कारण बताओ नोटिस कलेक्टर सिंह के निर्देशानुसार जारी किए गए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद