व्यापारियों पर कार्यवाही करें, जुर्माना लगायें, दुकान सील करें लेकिन सार्वजनिक जलील नहीं। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, April 28, 2021

व्यापारियों पर कार्यवाही करें, जुर्माना लगायें, दुकान सील करें लेकिन सार्वजनिक जलील नहीं।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

व्यापारियों पर कार्यवाही करें, जुर्माना लगायें, दुकान सील करें लेकिन सार्वजनिक जलील नहीं।


व्यापारियों पर कार्यवाही करें, जुर्माना लगायें, दुकान सील करें लेकिन सार्वजनिक जलील नहीं।
प्रतिकात्मक फोटो

नगर व्यापार संघ के पदाधिकारी मंगलवार को एसडीएम राजेश मेहता से मिले, उन्होंने कहा गाइडलाइन का पालन यदि कोई दुकानदार नहीं करता तो उसकी दुकान सील कर दें जुर्माना लगा दें लेकिन सार्वजनिक तौर पर जलील न करें, ऐसा करने से पुलिस को रोकें। संघ के अध्यक्ष मनोज डागा ने कहा किराना व्यापारियों की मजबूरियां है, बड़े लोग तो राशन पानी का स्टॉक कर लेते हैं, मजदूर गरीब ऐसे हैं रोज कमाते रोज खाते हैं, जितना उन पर रुपया आता है उतना ही सामान खरीदते हैं इसलिए खाद्य सामग्री का भाव न हो। मजबूर होकर मानवीय कारणों से सामग्री देना पड़ती है, इसलिए पुलिस को इतनी सख्ती करने से रोकें। बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए, संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए पुलिस पिछले एक सप्ताह से सख्त कदम उठा रही है। दूसरी तरफ राजस्व विभाग लगातार गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर दुकानें सील कर रहा है। एक दिन पहले पुलिस ने रहवासी क्षेत्र में गोदाम की आड़ में चल रही दुकान पर छापा मारा था। वहां से 60 लोगों को पकड़ा था। पुलिस जुलूस की शक्ल में कोतवाली लाई थी। ऐसी कार्रवाई पर संघ ने नाराजगी जताई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...