नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा, विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रो में बनाये जायेंगे सर्वसुविधा युक्त कोविड केयर सेंटर, विधायक की नई पहल का स्वागत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, April 24, 2021

नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा, विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रो में बनाये जायेंगे सर्वसुविधा युक्त कोविड केयर सेंटर, विधायक की नई पहल का स्वागत।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रो में बनाये जायेंगे सर्वसुविधा युक्त कोविड केयर सेंटर, विधायक की नई पहल का स्वागत।

नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा, विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रो में बनाये जायेंगे सर्वसुविधा युक्त कोविड केयर सेंटर, विधायक की नई पहल का स्वागत।

घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा।
तेंदूखेड़ा। नरसिंहपुर जिले में कोरोना महामारी का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ने के कारण पीड़ित बड़ी संख्या में जिला चिकित्सालय एवं बड़े महानगरों के मेडिकल कालेजो में लोग उपचार के लिये पंहुच रहे है। जिस कारण से क्षमता से भी अधिक अतिरिक्त बोझ स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर पड़ रहा है जिसमे तेंदूखेड़ा क्षेत्र के लोग भी शामिल है। क्षेत्र मे बढ़ते कोरोना के प्रकोप से क्षेत्रवासियो को सुरक्षित रखने हर संभव उचित उपचार मुहैया कराये जाने की दिशा मे तेंदूखेड़ा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय शर्मा ने एक बार फिर पीड़ित मानवता की सेवा को सर्वोपरि मानते हुए सर्व सुविधायुक्त उचित उपचार के लिये नई पहल शुरू की है। निश्चित तौर पर उनकी इस पहल से गंभीर रूप से संक्रमित पीड़ित व्यक्ति को उपचार मिलने से राहत मिलेगी। इसके लिये विधायक शर्मा ने तेंदूखेड़ा एवं रोसरा (राजमार्गचौराहा) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी वोहानी सीहोरा में 10-10 बिस्तरों वाले ऑक्सीजन एवं सर्वसुविधा युक्त कोविड केयर सेंटर प्रारंभ करने हेतु कलेक्टर नरसिंहपुर को पत्र भेजकर निवेदन किया है कि जिला प्रशासन उक्त स्वास्थ्य केंद्रो में कोविड केयर सेंटरों के संचालन मे आवश्यक संसाधनो के प्रबंधन में जितनी भी धन राशि व्यय करने की आवश्यकता पड़ रही है वह विधायक संजय शर्मा द्वारा वहन की जावेगी। इन कोविड केयर सेंटरो में मेडिशिन, रेमडेशिविर इंजेक्शन, आवश्यक चिकित्सीय उपकरण, ऑक्सीजन कंसट्रेटर एवं मशीने भी शामिल है। उक्त व्यवस्था की मुख्य ऐजेंसी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नरसिंहपुर को बनाया गया है। गौरतलब रहे कि तेंदूखेड़ा में शव वाहन की व्यवस्था हेतु भी विधायक शर्मा ने नगर परिषद तेंदूखेड़ा को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित कर दिया है, वहीं जब तक नया वाहन नही आ जाता है तब तक वैकल्पिक व्यवस्था हेतु एक वाहन आरक्षित करने के लिये व्यवस्था की जा रही है। विधायक की इस नई पहल का क्षेत्र के सभी वर्गो ने स्वागत करते हुए निश्चित तौर पर क्षेत्र के प्रति समर्पण और लोगो की सुरक्षा की जवावदेही को प्राथमिकता देने वाले विधायक शर्मा को सच्चा जनसेवक बताया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...