Post Top Ad
Saturday, April 24, 2021
Home
ताजा खबर
नरसिंहपुर
मध्य प्रदेश
नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा, कलेक्टर के आदेशो की उड़ाई जा रही धज्जियां, कोराना की आड़ में चल रहा गोरखधंधा, दुकानदार चोरी छुपे बेच रहे सामग्री।
नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा, कलेक्टर के आदेशो की उड़ाई जा रही धज्जियां, कोराना की आड़ में चल रहा गोरखधंधा, दुकानदार चोरी छुपे बेच रहे सामग्री।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा।
तेंदुखेड़ा। कोविड की गाइड लाइन के अनुसार एवं कलेक्टर के आदेशानुसार 30 अप्रैल तक कोराना महामारी को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है लेकिन तेंदूखेडा में यह आदेश बेअसर बना हुआ है, आदेश में सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखना है। नगर के प्रतिष्ठानों में व्यापारी खुले आम दुकानों के भीतर ग्राहकों को घुसाकर सामग्री का विक्रय कर रहे हैं।
सब्जी एवं फल के ठेले वालों को फेरी लगाकर विक्रय करने को कहा गया है लेकिन एक ही स्थान पर झुंड बनाकर सब्जी एवं सडे गले फलो का विक्रय जारी है, यहां सब सामान्य चल रहा है लाकडाउन नाम का कोई बंद नहीं दिख रहा है, सभी कुछ तो सामान्य तोर पर चल रहा है। शादी, नुक्ता, सोने चांदी की दुकान, किराना, कपडे की दुकान, मनिहारी की दुकान, जूते की दुकान सभी समान्य की तरह चल रहा है।
हद तो तब हो गई जब दुकानदार शटर बंद कर के अंदर 20-20 लोगों को दुकान के अंदर ग्राहकों को बैठाकर रखें हुए हैं, लेकिन अनुविभागीय अधिकारी केवल फार्मेलिटी ही निभा रहे हैं। रोकने टोकने की बजाय इस महामारी को खुले रूप से आमन्त्रित कर रहे हैं, जिसके गंभीर परिणाम सभी को भुगतने होंगे।
क्या यही प्रशासन की तरफ से कोराना महामारी के रोकथाम के उपाय किए गए हैं या फिर नरसिंहपुर कलेक्टर के आदेश की खुली अवेहलना करके कलेक्टर के आदेशो की खुले आम धज्जियां उड़ाई जा रही है।
Tags
# ताजा खबर
# नरसिंहपुर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
ताजा खबर,
नरसिंहपुर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com








No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद