Post Top Ad
Friday, April 23, 2021
Home
खबर का असर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/उदयपुरा, घातक रिपोर्टर की खबर का हुआ असर :- पूर्व मंत्री और सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत की उपस्थिति में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और सुविधाओं मुहैया कराने को लेकर बैठक संपन्न।
रायसेन/उदयपुरा, घातक रिपोर्टर की खबर का हुआ असर :- पूर्व मंत्री और सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत की उपस्थिति में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और सुविधाओं मुहैया कराने को लेकर बैठक संपन्न।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। स्थानीय विश्राम गृह में उदयपुरा के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, जनप्रतिनिधि, समाज सेवियो और प्रशासनिक अधिकारियों ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण करने एवं पीड़ित मरीजो को सुविधाओ को सुचारू रखने हेतु महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। उक्त बैठक कोरोना गाइडलाइन के नियमो का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस के तहत हुई, जिसमें पूर्व मंत्री और सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत की उपस्थिति में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता बृज गोपाल लोया के द्वारा नगर की और से मुख्य मांगो को रखा गया जिनमे उदयपुरा में स्टाफ नर्स की वृद्धि, आइसोलेशन सेंटर सुचारू प्रारम्भ करना, कोविड-19 में केवल गंभीर मरीजो का इलाज, संक्रमण संभावित मरीजो का पृथक से अलग कक्ष, नगर को सेनेटाइजर करना, वैक्सीन सेंटर की संख्याओ में वृद्धि, कोविड-19 में मरीजो को लेकर बेड की संख्या में वृद्धि करना और शव वाहन की व्यवस्था आदि को लेकर मुख्य मांग पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत के सामने रखी गई। ज्ञातव्य हो की नगर और जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने को लेकर 13 अप्रेल 2021 को दैनिक घातक रिपोर्टर में "नगर एवं तहसील स्तर पर नही है शव वाहन, गरीब और निर्धन होते है परेशान" प्रकाशित किया गया था, वंही उक्त मांगो को पूर्व मंत्री के द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।
वंही नगर को शीघ्र ही शाशकीय शव वाहन नगर परिषद के द्वारा प्रदान किया जाएगा, वर्तमान में शव वाहन की व्यवस्था मुहैया कराने के लिए बृज गोपाल लोया, कमल राठी और थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा के द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा। वंही समाज सेवियो ने आपस मे सहमति से नगर और मरीजो को सुविधाओ को लेकर कार्य विभाजन किए है जिनमे स्वास्थ्य संबंधित दवाई और वाहन आपातकाल में बृज गोपाल लोया, संकल्प संस्था से राजेन्द्र रघुवंशी और सोहेल कुरेशी, आक्सीजन की व्यवस्था, मरीजो और उनके परिजनो के लिए भोजन सामग्री - कमल राठी, शव दाह संस्कार के लिए कुलदीप विश्नोई और मलखान राजपूत मुक्तिधाम पर लकड़िया मुहैया कराएंगे।
वंही इन जिम्मेदारीयो को देखकर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने बधाई और प्रशंशा की है, वंही मीडिया से चर्चा करते हुए रामपाल सिंह ने कहा की यह संकट का समय है सबको धैर्य रखना होगा, प्रदेश के मुख्यमंत्री दिन रात कोरोना संक्रमण की रोकथाम में लगे हुए है, एक दिन इस जंग को सबके सहयोग से जीत लिया जाएगा, हमे चेन सिस्टम को तोड़ना होगा इसलिए जनता को घरों में ही रहना होगा अनावश्यक बाहर न घूमने की अपील की। उक्त बैठक में मुख्य रूप से प्रमोद गुर्जर एस.डी.एम बरेली, संजय नागवंशी तहसीलदार उदयपुरा, प्रकाश शर्मा थाना प्रभारी उदयपुरा, राजेन्द्र शर्मा सी.एम.ओ नगर परिषद उदयपुरा, डॉ. रजनीश सिंघई बी.एम.ओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा, बृज गोपाल लोया बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता, शिवनारायण मालानी, डॉ. विजय कुमार मालानी, कुलदीप विश्नोई, कमल राठी, सोहेल कुरैशी, मलखान राजपूत, विवेक चक्रधर, पंकज राय, राजेश रजक, संजय बड़कुर, आशीष रजक, पवन वर्मा आदि उपस्थित रहे।
Tags
# खबर का असर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
खबर का असर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद