कोरोना का कहर :- थोड़ा सुकून 1.92 लाख ठीक तो 2256 मौत; चिंता, पिछले 24 घंटे मैं 3.32 नए संक्रमित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, April 23, 2021

कोरोना का कहर :- थोड़ा सुकून 1.92 लाख ठीक तो 2256 मौत; चिंता, पिछले 24 घंटे मैं 3.32 नए संक्रमित।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

कोरोना का कहर :- थोड़ा सुकून 1.92 लाख ठीक तो 2256 मौत; चिंता, पिछले 24 घंटे मैं 3.32 नए संक्रमित।


कोरोना का कहर :- थोड़ा सुकून 1.92 लाख ठीक तो 2256 मौत; चिंता, पिछले 24 घंटे मैं 3.32 नए संक्रमित।

हम सभी के लिए दो बहुत बुरी और एक अच्छी खबर है। देश में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है, हर रोज आंकड़ों के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर अब तक के सबसे ज्यादा नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 3 लाख 32 हजार 320 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ये लगातार दूसरा दिन है जब देश में एक दिन के अंदर तीन लाख से ज्यादा मरीजों की पहचान हुई है, इससे पहले बुधवार को 3.15 लाख लोग संक्रमित पाए गए थे। दूसरी चिंता की बात ये भी है कि मौतों की संख्या में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। गुरुवार को एक दिन के अंदर 2,256 मरीजों ने दम तोड़ दिया, कोरोना से एक दिन के अंदर मरने वालों का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इससे पहले बुधवार को 2,101 और मंगलवार को 2,021 मौतें हुई थीं। इस मामले में अब भारत दुनिया में पहले नंबर पर पहुंच गया है। मतलब हमारे यहां दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। ब्राजील अब दूसरे नंबर पर है।

एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 25 लाख के होगा पार

देश में एक्टिव केस यानी ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है, उनकी संख्या आज 25 लाख के पार हो जाएगी। पिछले 24 घंटे में ऐसे मरीजों की संख्या रिकॉर्ड 1 लाख 37 हजार 671 बढ़ी है। इससे पहले बुधवार को एक दिन के अंदर सबसे ज्यादा 1.34 लाख एक्टिव केस बढ़े थे, अब देश में ऐसे मरीजों की संख्या 24 लाख 22 हजार 80 हो गई है।

अच्छी खबर - एक दिन के अंदर 1.92 लाख लोग हुए ठीक

दो बुरी खबरों के बीच राहत की बात ये है कि देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख 98 हजार 180 लोग ठीक हुए। पिछले साल से लेकर अब तक ठीक होने वालों का यह आंकड़ा सबसे अधिक है, इससे पहले बुधवार को 1.92 लाख लोग रिकवर हुए थे।

कोरोना अपडेट्स

  • अमृतसर के सिविल सर्जन डॉ. चरणजीत सिंह ने बताया कि पाकिस्तान से बैशाखी मनाकर लौटे 816 श्रद्धालुओं में से 650 की कोरोना टेस्टिंग की गई। इनमें से 200 लोग संक्रमित मिले हैं। कुछ लोगों ने मेडिकल टीम के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद टेस्ट रोक दिया गया। हमने थाने में उनकी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद इन्हें क्वारैंटाइन किया गया है।
  • दिल्ली के आनंद विहार पुलिस स्टेशन की टीम ने समय पर ऑक्सीजन पहुंचाकर 110 कोरोना मरीजों की जान बचाई। दिल्ली के ईस्टर्न रेंज के जॉइंट पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार ने बताया कि कड़कड़ूमा में स्थित शांति मुकुंद अस्पताल में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। इस बात का पता चलने के बाद पुलिस की टीम ने ऑक्सीजन फर्म आइनॉक्स से ऑक्सीजन लेकर अस्पताल तक पहुंचाई।
  • दिल्ली सरकार ने केंद्र से छतरपुर स्थित सरदार पटेल कोविड सेंटर को दोबारा शुरू करने के लिए पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टर मांगे थे। केंद्र ने 500 ऑक्सीजन बेड वाले अस्पताल के लिए पर्याप्त संख्या में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मुहैया कराने का फैसला किया है। ITBP के डीजी एसएस देशवाल ने कहा कि हम इसकी तैयारी कर रहे हैं।
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य में 5 मई के बाद 18 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी नागरिकों को वैक्सीन मुफ्त लगाई जाएगी। तापन में एक रैली के दौरान ममता ने कहा- 2 मई को नतीजे आएंगे। इसके बाद 5 मई से हम लोगों को वैक्सीन लगाना शुरू करेंगे, यह मुफ्त होगी।
  • साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री के मुताबिक, जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की कोरोना वैक्सीन जून या जुलाई तक भारत में उपलब्ध हो जाएगी। यह वैक्सीन सिंगल शॉट है यानी इसका एक ही डोज लगाया जाता है।
  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी की कोरोना रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। तिवारी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने लिखा है कि मुझे पिछले दो-तीन दिनों से हल्का बुखार था। आज टेस्ट कराया तो मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्‌ठी लिखकर कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता और लागत के बारे में तत्काल जानकारी मांगी है। देशभर में तीसरे फेज में 1 मई से 18 से 45 साल के लोगों को टीका दिया जाना है। उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक को सीरम संस्थान की तुलना में कम दरों पर अपने टीकों की आपूर्ति करनी चाहिए।
  • एविएशन मिनिस्ट्री ने ड्रोन के जरिए वैक्सीन डिलिवरी के लिए फिजिबिलिटी स्टडी की अनुमति दे दी है। इंडियन काउंसिंल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) इस पर अध्ययन करेगी।

आंकड़ों में देश में कोरोना महामारी

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए - 3.32 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौत - 2,256
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए - 1.98 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके - 1.62 करोड़
  • अब तक ठीक हुए - 1.36 करोड़
  • अब तक कुल मौत - 1.86 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या - 24.22 लाख

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र
यहां पिछले 24 घंटे के अंदर 67,013 लोग संक्रमित पाए गए। 62,298 लोग रिकवर हुए और 568 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 40 लाख 94 हजार 840 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 33 लाख 30 हजार 747 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 62 हजार 479 की मौत हो गई है। 6 लाख 99 हजार 858 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तरप्रदेश
यहां गुरुवार को 34,254 लोग संक्रमित पाए गए। 16,514 लोग रिकवर हुए और 195 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9 लाख 76 हजार 765 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7 लाख 6 हजार 414 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,541 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2 लाख 59 हजार 810 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 26,169 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 19,609 लोग ठीक हुए और 306 की मौत हो गई। अब तक 9 लाख 56 हजार 348 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8 लाख 51 हजार 537 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,193 मरीजों की मौत हो चुकी है। 91,618 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां गुरुवार को 16,750 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 17,739 लोग ठीक हुए और 207 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 5 हजार 568 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 77 हजार 339 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6674 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 21 हजार 555 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में गुरुवार को 13,105 लोग संक्रमित मिले। 5010 लोग रिकवर हुए और 137 की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 53 हजार 836 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 55 हजार 875 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5877 मरीजों की मौत हो चुकी है। 92,084 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
गुरुवार को राज्य में 12,384 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9620 लोग ठीक हुए और 75 की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 59 हजार 195 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 69 हजार 375 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4863 लोगों की मौत हो चुकी है। 84,957 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...