Post Top Ad
Tuesday, April 20, 2021
Home
अपराध
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
अंधी गति से दौड़ रहे लोहे के हाथी ने बाइक सबार की पत्नी व साली की ली जान, यहां क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला।
अंधी गति से दौड़ रहे लोहे के हाथी ने बाइक सबार की पत्नी व साली की ली जान, यहां क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
इंदाैर के हीरानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसे में दो बहनाें की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे युवक को भी चोट आई है। एक ही बाइक पर साली और पत्नी काे लेकर जा रहे युवक की बाइक को अंधगति से दौड़ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार पति उछलकर सड़क किनारे गिर गया, जबकि पत्नी और साली डंपर के नीचे आ गईं। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा पति सड़क किनारे गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शवों को अस्पताल भिजवाया है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हादसा हीरानगर थाना क्षेत्र स्थिति मेन रोड पर हुआ है। 20 साल की पूर्णिमा निवासी जनकपुरी सुखलिया अपने पति विक्की और 17 साल की बहन मानसी के साथ बाइक पर सवार थी। साली को पीलिया की शिकायत होने पर ये लोग बाइक से पीलिया की दवाई लेने जा रहे थे। हीरानगर मेन रोड पर बालाजी मोबाइल शॉप के पास विक्की ने स्पीड ब्रेकर आने से बाइक के ब्रेक दबा दिए। ब्रेक लगते ही पीछे से तेजगति से दौड़ रहे डंपर ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
देखे विडियो
टक्कर लगते ही विक्की उछलकर दूर जा गिरा, जबकि पूर्णिमा और मानसी बीच सड़क पर गिरे। सड़क पर गिरते ही डंपर चालक दोनों को कुचलता हुआ डंपर भगाकर ले गया। हादसे में सड़क किनारे गिरे विक्की को भी गंभीर चोट आई है। परिचितों की माने तो मूलत: शाजापुर का रहने वाला विक्की कुछ समय से इंदौर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। विक्की की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती थी। वहीं, मानसी 12वीं क्लास की छात्रा थी। हादसे के बाद मेन रोड पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाया और शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।
Tags
# अपराध
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद