राजगढ़/माचलपुर, नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, April 24, 2021

राजगढ़/माचलपुर, नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार।

राजगढ़/माचलपुर, नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/माचलपुर।
माचलपुर। संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण हेतू जिला पुलिस कप्तान द्वारा जिले की पुलिस टीम को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। दिनांक 23.04.2021 को थाना माचलपुर में संजय अग्रवाल निवासी आवास कालोनी माचलपुर के द्वारा रिपोर्ट की गई उक्त रा़त्रि मे ही अज्ञात आरोपी द्वारा गोदाम मे घुसकर चोरी की गई है। अज्ञात चोर गोदाम से 03 बोरा धनिया व 01 बोरा मसूर चोरी कर ले गए है। फरियादी की सूचना पर थाना माचलपुर मे अपराध क्रमांक 114/21 धारा 457, 380 भादवि के तहत कायम किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद एवं एसडीओपी राजगढ अंतरसिंह जमरा के निर्देशन में थाना प्रभारी माचलपुर जितेन्द्र अजनारे द्वारा त्वरित कार्यावाही कर आरोपी को पकडने व चोरी गये मशरूके की बरामदगी के प्रयास प्रारंभ करते हुए मुखबिरो को सक्रिय किया गया जिससे अज्ञात आरोपी की पहचान हुई और तत्काल टीम बनाकर दबिश दी गई। थाना माचलपुर पुलिस की सक्रियता के चलते घटना घटित करने वाले आरोपी विष्णु गुर्जर उम्र 30 साल निवासी ग्राम कालाकुंडल हाल मुकाम आवास कालोनी माचलपुर को पकडने मे पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। आऱोपी से चोरी गए मशरूका 03 बोरा धनिया व 01 बोरा मसूर लगभग कींमती 19000 रूपए बरामद किया गया। उक्त कार्य मे थाना प्रभारी माचलपुर, उनि जितेन्द्र अजनारे, सउनि शिवराज मीणा, प्रआर 201 करणसिंह, आर 689 श्रीकांत, आऱ 163 कमलसिंह, आर रविंद्र जाट एवं आऱ सीताराम का विशेष यागेदान रहा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...