खतरों के खिलाड़ी :- संक्रमित लड़के ने रचाई शादी, अफसर रुकवाने पहुंचे पर बुजुर्गों की मिन्नतों के आगे झुकना पड़ा, यहां क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, April 27, 2021

खतरों के खिलाड़ी :- संक्रमित लड़के ने रचाई शादी, अफसर रुकवाने पहुंचे पर बुजुर्गों की मिन्नतों के आगे झुकना पड़ा, यहां क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

खतरों के खिलाड़ी :- संक्रमित लड़के ने रचाई शादी, अफसर रुकवाने पहुंचे पर बुजुर्गों की मिन्नतों के आगे झुकना पड़ा, यहां क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला।


खतरों के खिलाड़ी :- संक्रमित लड़के ने रचाई शादी, अफसर रुकवाने पहुंचे पर बुजुर्गों की मिन्नतों के आगे झुकना पड़ा, यहां क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला।

लॉकडाउन की वजह से प्रदेशभर में शादी और विवाह के आयोजनों पर बंदिशें लग रही हैं। वहीं रतलाम शहर में एक अनोखी शादी चर्चा में है। दूल्हा-दुल्हन ने पीपीई किट पहनकर सात फेरे लिए, वजह थी दूल्हे का कोरोना पॉजिटिव होना। शिकायत मिलने पर शादी रुकवाने पहुंची प्रशासन की टीम के सामने ही हुई शादी। प्रशासन की टीम को सोमवार को सूचना मिली थी कि कोरोना पॉजिटिव शादी कर रहा है, टीम शादी रुकवाने के लिए पहुंच गई। टीम दोनों परिवारों के बुजुर्गों की गुहार के आगे पिघल गई, उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर पीपीई किट में इस शादी को पूरा करवाया है। दरअसल इस वर्ष शादी के मुहूर्त कम हैं, ऊपर से कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने शादियों पर सीमित संख्या में लोगों के शामिल होने की पाबंदी है। रतलाम के परशुराम विहार निवासी इंजीनियर आकाश वर्मा की शादी महेश नगर निवासी संजना वर्मा से 26 अप्रैल को होना तय हुई थी, इसी दौरान आकाश वर्मा की कोरोना रिपोर्ट 19 अप्रैल को पॉजिटिव आई।


इसके बाद भी दोनों परिवारों ने शादी न टालने का फैसला लिया, घर में शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। शहर के एक मांगलिक भवन में शादी की रस्में पूरी होनी थीं, इसी दौरान कुछ लोगों ने पॉजिटिव के शादी करने की सूचना प्रशासन को दे दी। ऐसे में तहसीलदार नवीन गर्ग शादी रुकवाने दूल्हे के घर परशुराम विहार पहुंचे। यहां प्रशासन ने शादी रोकने की बात कही तो परिवार के सदस्यों ने घर में उम्रदराज बुजुर्ग होने का कारण बताकर शादी हो जाने देने की गुहार लगाई, बुजुर्ग भी मिन्नत करने लगे। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों से बात की, वहां से निर्देश पर इस शादी की परमिशन दे दी। लेकिन शर्त रखी की दूल्हा-दुल्हन पीपीई किट पहनकर शादी करेंगे। वर पक्ष से 4 और वधु पक्ष से पंडित को मिलाकर 4 लोग इस शादी में शामिल हुए।

वीडियो कॉल करके दिया आशीर्वाद

बहरहाल लॉकडाउन में हुई इस शादी से दोनों परिवार खुश हैं। कुछ लोगों की मौजूदगी में यह शादी हुई है। परिवार के लोगो ने वीडियो कॉल पर ही दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया है। इस शादी पर इस नवयुगल का कहना है की उनका उद्देश्य सिर्फ इतना है की बड़े बुजुर्गों की इच्छा भी पूर्ण हो जाए और सरकार के निर्देशों का पालन भी हो सके।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...