कोरोना का कहर :- पिछले 14 दिनों मैं एक्टिव केशों मैं कमी, पिछले 24 घंटे मैं 67,660 केश बढ़े - 2.48 लाख मरीज हुए ठीक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, April 27, 2021

कोरोना का कहर :- पिछले 14 दिनों मैं एक्टिव केशों मैं कमी, पिछले 24 घंटे मैं 67,660 केश बढ़े - 2.48 लाख मरीज हुए ठीक।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

कोरोना का कहर :- पिछले 14 दिनों मैं एक्टिव केशों मैं कमी, पिछले 24 घंटे मैं 67,660 केश बढ़े - 2.48 लाख मरीज हुए ठीक।


कोरोना का कहर :- पिछले 14 दिनों मैं एक्टिव केशों मैं कमी, पिछले 24 घंटे मैं 67,660 केश बढ़े - 2.48 लाख मरीज हुए ठीक।

देश में बीते 24 घंटे में 3.19 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले और 2,762 संक्रमितों की मौत हो गई। हालांकि राहत की बात है कि रिकॉर्ड 2.48 लाख मरीज ठीक भी हुए। संक्रमण को मात देने वालों का यह आंकड़ा अब तक सबसे ज्यादा है। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी पर भी कुछ लगाम लगती दिखाई दे रही है। बीते दिन एक्टिव केस में सिर्फ 67,660 की बढ़त दर्ज की गई। यह पिछले 14 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 63,065 की वृद्धि हुई थी।

कोरोना अपडेट्स

  • दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन दी जाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली में एक करोड़ 34 लाख वैक्सीन खरीदने की मंजूरी दी है। वैक्सीन के एक निर्माता ने कहा है कि वो राज्य सरकारों को 400 और दूसरे ने कहा कि वो 600 रुपये में वैक्सीन देंगे और केंद्र सरकार को 150-150 रुपये में देंगे, इसकी एक ही कीमत होनी चाहिए।
  • कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक में मंगलवार से 14 दिन का लॉकडाउन रहेगा, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को इसका ऐलान किया।
  • पंजाब में भी शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक डेली नाइट कर्फ्यू और वीकेंड में लॉकडाउन की घोषणा की गई है।
  • पुडुचेरी की उप-राज्यपाल ने राज्य की सभी शराब दुकानों को 30 अप्रैल तक बंद करने का निर्देश दिया है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए - 3.19 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौत - 2,762
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए - 2.48 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके - 1.76 करोड़
अब तक ठीक हुए - 1.45 करोड़
अब तक कुल मौत - 1.97 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या - 28.75 लाख

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र
यहां सोमवार को 48,700 लोग संक्रमित पाए गए। 71,736 लोग रिकवर हुए और 524 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 43 लाख 43 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 36.01 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 65 हजार 284 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 74 हजार 770 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां सोमवार को 33,551 लोग संक्रमित पाए गए। 26,719 लोग रिकवर हुए और 249 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 11 लाख 20 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8 लाख 04 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,414 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 3 लाख 04 हजार का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को 20,201 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 22,055 लोग ठीक हुए और 380 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 47 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9 लाख 40 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,628 मरीजों की मौत हो चुकी है। 92,358 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां सोमवार को 15,084 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 17,341 लोग ठीक हुए और 226 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 67 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 38 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,536 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 21 हजार का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में सोमवार को 14,340 लोग संक्रमित मिले। 7,727 लोग रिकवर हुए और 158 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 10 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 82 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,486 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,21,461 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
सोमवार को राज्य में 12,686 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,612 लोग ठीक हुए और 88 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 11 हजार 990 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 14 हजार 235 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,221 लोगों की मौत हो चुकी है। 92,534 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...