प्रधानमंत्री, मुख्य मंत्रियों की मीटिंग के LIVE प्र्शारण पर राजनीति : परंपरा के खिलाफ काम हो रहा बोले मोदी, गुस्ताखी हुई तो माफी मांगता हूं, बोले केजरीवाल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, April 23, 2021

प्रधानमंत्री, मुख्य मंत्रियों की मीटिंग के LIVE प्र्शारण पर राजनीति : परंपरा के खिलाफ काम हो रहा बोले मोदी, गुस्ताखी हुई तो माफी मांगता हूं, बोले केजरीवाल।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

प्रधानमंत्री, मुख्य मंत्रियों की मीटिंग के  LIVE  प्र्शारण पर राजनीति : परंपरा के खिलाफ काम हो रहा बोले मोदी, गुस्ताखी हुई तो माफी मांगता हूं,  बोले केजरीवाल।
प्रधानमंत्री, मुख्य मंत्रियों की मीटिंग के  LIVE  प्र्शारण पर राजनीति : परंपरा के खिलाफ काम हो रहा बोले मोदी, गुस्ताखी हुई तो माफी मांगता हूं,  बोले केजरीवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी अपनी बात रखी। इस इंटरनल मीटिंग में जब केजरीवाल ऑक्सीजन को लेकर अपनी बात कह रहे थे, तब दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने मीटिंग का लाइव प्रसारण कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने केजरीवाल को टोकते हुए कहा कि परंपराओं के खिलाफ काम हो रहा है। केजरी ने इस पर कहा कि गुस्ताखी हुई हो तो माफी मांगता हूं।

इस तरह बात गुहार से माफी तक पहुंची..

केजरीवाल ने मीटिंग के दो बार हाथ जोड़कर दिल्ली के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन सप्लाई की अपील की। उन्होंने कहा कि ओडिशा से ऑक्सीजन दिलवा दीजिए।
मोदी ने कहा- इस पर काम चल रहा है।
केजरीवाल बोले- दिल्ली के लिए और व्यवस्था करवा दीजिए।
मोदी ने मीटिंग के बीच में ही टोका- ये परंपराओं और प्रोटोकॉल के खिलाफ हो रहा है कि कोई मुख्यमंत्री ऐसी मीटिंग को लाइव टेलीकास्ट कर रहा है। ये उचित नहीं है। हर किसी को संयम का पालन करना चाहिए।
केजरीवाल ने कहा- अगर मेरी तरफ से कोई गुस्ताखी हुई है या आचरण में कोई गलती हुई है तो मैं इसके लिए माफी चाहता हूं। आज की प्रेजेंटेशन बहुत अच्छी थी। हमें जो निर्देश मिले हैं, हम उनका पालन करेंगे।

केंद्र ने कहा- केजरीवाल ने स्तर गिराया
सरकार के सूत्रों ने कहा, ‘केजरीवाल ने स्तर गिराया है। पहली बार प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ निजी बातचीत को टेलीवाइज किया गया। उनकी पूरी स्पीच किसी समस्या के हल के लिए नहीं थी, बल्कि राजनीति और जिम्मेदारियों से बचने के लिए थी।’

हमें LIVE शेयरिंग न करने के निर्देश नहीं मिले: दिल्ली CMO
मीटिंग के लाइव प्रसारण के मसले पर कहा कि हमने मुख्यमंत्री केजरीवाल के भाषण को LIVE शेयर किया था। हमें कभी भी ऐसे लिखित या मौखिक निर्देश केंद्र से नहीं मिले थे कि इस तरह की बातचीत को लाइव शेयर नहीं किया जा सकता।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...