अमजद खान व पत्नी आरफा ने आरक्षक से मोबाइल छीनने का किया प्रयास, आरफा ने आरक्षक को जड़ा थप्पड़; युवती ने TI से कहा मेरे पैर भी पड़ो और धीरे भी बोलो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, April 24, 2021

अमजद खान व पत्नी आरफा ने आरक्षक से मोबाइल छीनने का किया प्रयास, आरफा ने आरक्षक को जड़ा थप्पड़; युवती ने TI से कहा मेरे पैर भी पड़ो और धीरे भी बोलो।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

अमजद खान व पत्नी आरफा ने आरक्षक से मोबाइल छीनने का किया प्रयास, आरफा ने आरक्षक को जड़ा थप्पड़; युवती ने TI से कहा मेरे पैर भी पड़ो और धीरे भी बोलो।


अमजद खान व पत्नी आरफा ने आरक्षक से मोबाइल छीनने का किया प्रयास, आरफा ने आरक्षक को जड़ा थप्पड़; युवती ने TI से कहा मेरे पैर भी पड़ो और धीरे भी बोलो।

चेकिंग में रोकने पर दंपती ने आरक्षक को जड़ दिया थप्पड़, पुलिस से एक विवाद ओमती क्षेत्र के तीन पत्ती चौक पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से हुआ। यहां नया मोहल्ला निवासी अमजद खान और उसकी पत्नी आरफा ने चैकिंग में रोके जाने पर हंगामा शुरू कर दिया। अमजद खान ने नगर निगम का एक कार्ड दिखाया, पुलिस ने समझाते हुए जाने को कहा तो वे भड़क गए। अमजद खान की पत्नी ने अचानक आरक्षक से मोबाइल छीनने का प्रयास किया और उसे थप्पड़ जड़ दिए। आरक्षक की शिकायत पर ओमती पुलिस ने अमजद खान और उसकी पत्नी के खिलाफ धारा 186, 353, 332, 294, 506, 34 भादवि एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध करते हुए दोनों को जेल भेज दिया।

कपल के दिल्ली पुलिस से झगड़ने जैसा मामला जबलपुर में भी

परिवार रात को डॉगी घुमाते हुए टहल रहा था, टीआई ने पुलिस अंदाज में टोका तो युवती उलझ गई। जब टीआई ने नसीहत दी कि हाथ जोड़ती हूं चले जाओ, तो युवती एक कदम आगे निकलते हुए बोल पड़ी कि पैर भी पड़ लो लेकिन बोलो आराम से..। फिर क्या था। महिला टीआई ने जवाब देते हुए कह दिया कि **** तेरे पैर पड़ूंगी। इसके बाद मास्क, बेवजह घूमने, घर जाने... आदि तमाम बातें निकल पड़ीं। अंतत: पुलिस ने सबक सिखाते हुए युवती के साथ उसके परिवार को थाने पर बैठाया और केस दर्ज कर लिया, जमानती धारा होने से छोड़ भी दिया गया।

देखे विडियो


उग्र होकर बोले अब नहीं लगाएंगे मास्क

बीटी कम्पाउंड गढ़ा निवासी एक ही परिवार के शुभम सोनी, ममता, सुमित और पवन सोनी एक साथ रात को नौ बजे टहलने निकले थे। चारों मास्क पहने थे, लेकिन वह गले में लटका हुआ था। गुलौआ चौक पर संजीवनी नगर टीआई भूमेश्वरी चौहान ने चारों को बेवजह घर से निकलने पर मास्क पहनने की नसीहत दी तो चारों उनसे ही उलझ पड़े। टीआई ने हाथ जोड़ते हुए घर जाने के लिए कहा तो चारों और उग्र हो गए। टीआई से कहने लगे अब तुम हाथ जोड़ो या पैर पकड़ो, हम मास्क नहीं लगाएंगे। चारों की टीआई से जमकर बहस हुई। इसके बाद टीआई भूमेश्वरी चौहान ने चारों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। वहां चारों के खिलाफ धारा 188, 186, 153, महामारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर थाने से जमानत पर छोड़ दिया। इस दौरान परिवार की एक महिला को पुलिस ने भी **** कह दिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...