MP शर्मशार पेशा : नर्स प्रेमी से करवाती थी रेमडेसिविर ब्लेक, कोरोना मरीजों को लगा देती थी नार्मल इंजेशन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, April 24, 2021

MP शर्मशार पेशा : नर्स प्रेमी से करवाती थी रेमडेसिविर ब्लेक, कोरोना मरीजों को लगा देती थी नार्मल इंजेशन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

MP शर्मशार पेशा : नर्स प्रेमी से करवाती थी रेमडेसिविर ब्लेक, कोरोना मरीजों को लगा देती थी नार्मल इंजेशन।


MP शर्मशार पेशा : नर्स प्रेमी से करवाती थी रेमडेसिविर ब्लेक, कोरोना मरीजों को लगा देती थी नार्मल इंजेशन।
प्रतिकात्मक फोटो

भोपाल। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मध्यप्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर प्रेमी-प्रेमिका की अजब कहानी सामने आई है। दरअसल, भोपाल के जेके अस्पताल की नर्स कोरोना मरीजों को नॉर्मल इंजेक्शन लगाकर रेमडेसिविर चुरा लेती थी और अपने प्रेमी के जरिए उसे ब्लैक में बिकवाती थी। इंजेक्शन की कालाबाजारी को लेकर जब कोलार पुलिस ने एक युवक को दबोचा, तो इस अजब प्रेम की गजब कहानी का सच सामने आया। पुलिस ने बताया कि गिरधर कॉम्प्लेक्स, दानिशकुंज निवासी झलकन सिंह की प्रेमिका शालिनी जेके अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ है। हालांकि, आरोपी नर्स अभी फरार है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी प्रेमिका इंजेक्शन रेमडेसिविर की बजाय दूसरा नॉर्मल इंजेक्शन मरीज को लगा देती थी, उसे बचाकर वह उसे दे देती थी। ये इंजेक्शन वह 20 से 30 हजार रुपए में बेचता था। आरोपी ने बताया कि उसने जेके अस्पताल के ही डॉक्टर शुभम पटेरिया को भी 13 हजार रुपए में इंजेक्शन बेचा है, इसका पैमेंट उसको ऑनलाइन किया गया था।

मरीज के परिजन ने दी अफसरों को जानकारी

सूत्रों का कहना है कि जेके अस्पताल में एडमिट एक मरीज के परिजन से झलकन ने इंजेक्शन का सौदा किया था। कीमत को लेकर खींचतान होती रही और इसी बीच उसके मरीज की मौत हो गई। इस बात से नाराज परिजन ने रेमडेसिविर की कालाबाजारी की सूचना गोपनीय तरीके से पुलिस अफसरों तक पहुंचाई। इसके बाद झलकन पर निगरानी रखी जा रही थी, उसके जेब में इंजेक्शन होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद तत्काल उसकी घेराबंदी हुई और पुलिस ने उसको धर दबोचा।

लगाई रासुका जाएगी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 389, 269, 270 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की अन्य आरोपी शालिनी वर्मा की तलाश की जा रही है। इस मामले में DIG इरशाद वली ने कहा कि जीवन रक्षक इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। शहर भर में इसके लिए धरपकड़ की जा रही है। ऐसे सभी आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...