Post Top Ad
Tuesday, May 4, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रीवा
कलयुगी माँ : 2 साल व 4 माह की दोनों बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, फिर खुद को लगाई फांसी, पति से हुआ था झगड़ा।
कलयुगी माँ : 2 साल व 4 माह की दोनों बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, फिर खुद को लगाई फांसी, पति से हुआ था झगड़ा।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
सोहागी थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद 4 माह और दो साल की मासूम बेटियों की हत्या कर खुद फांसी लगा ली। रविवार रात करीब 8 बजे जब पति घर पहुंचा, तो घटना का पता चला। मझगवां निवासी निराशा कोरी (22) पति हरे राम कोरी की कुछ दिनों से घरेलू बात को लेकर पति के साथ अनबन चल रही थी। रविवार शाम करीब 6 बजे पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद हरे राम घर से चला गया। इधर, निराशा ने दो बच्चियों में आशमी (2) और रेशमी (4 माह) की पहले गला घोंट कर हत्या कर दी, इसके बाद खुद फांसी लगा ली। एफएसएल के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला के निर्देश पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एसआई राम कुमार बरकड़े, एसआई जाम सिंह चौगड़ और कमलेन्द्र सिंह को घटनास्थल पर भेजा गया। जाम सिंह चौगड़ ने बताया, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। गांव वालों का कहना है, महिला को भूत प्रेत की बाधा थी। फिलहाल पति की विशेष भूमिका समझ नहीं आ रही। गांव वालों का कहना है, महिला कुछ दिनों से गुमसुम रहती थी। हो सकता है, लॉकडाउन के कारण आर्थिक तंगी से परेशान रही हो, लेकिन पुलिस का कहना है कि खाने-पीने की घर में दिक्कत नहीं थी। पति वर्षों से परदेश में रहता था, इसलिए आर्थिंक तंगी न होकर दूसरी वजह हो सकती है। थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया, हरे राम जब रात 8 बजे के बाद घर पहुंचा, तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसे अनहोनी की शंका हुई, तो पड़ोसियों को बताया। आसपास के लोगों की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़ा, अंदर देखा तो निराशा फंदे से झूल रही थी। वहीं, घर के आगे वाले कमरे में दोनों बच्चियां मृत पड़ी थीं। हरे राम ने फंदा काटकर पत्नी को उतारा, डायल 100 और सोहागी पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रीवा
Share This
About Ghatak reporter
रीवा
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रीवा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद